जनवाणी ब्यूरो |
शामली: एनसीसी दिवस के अवसर पर 85 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने शहर के सर्वोदय ब्लड बैंक पर स्वेच्छा से रक्तदान किया। रविवार को एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी के नेतृत्व में कैप्टन लोकेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, नायब सूबेदार दिगम्बर सिंह के साथ वीवी इंटर कॉलेज शामली, आरके इंटर कॉलेज और आरके डिग्री कॉलेज कॉलेज शामली, एचएमजे इंटर कॉलेज टीकरी, एलआरएल इंटर कॉलेज थानाभवन के कैडेट्स ने स्वेच्छा से 13 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने कैडेट्स का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि रक्तदन सर्वश्रेष्ठ दान है। आपके द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद के प्राण बचा सकता है। एनसीसी कैडेट्स को आर्मी ट्रेनिंग के साथ विभिन्न सामाजिक क्रिया कलापों एवं रोष्ट्र के उत्थान के लिए सदैव तत्तपर रहना चाहिए।
रक्तदान भी उसी का अंग है। उन्होने बताया कि आपके द्वारा दिए गए रक्त की पूर्ति 48 घंटे में हो जाती है। शरीर में नया रक्त बनने से चुस्ती फूर्ति आती है। रक्तदान से रक्त प्लाज्मा बनता है, जिससे हार्टअटैक की संभवना कम हो जाती है। 18 वर्ष की आयु बे बाद समय-समय पर रक्त करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर हवलदार विजय, राकेश डोगरा, बीएचएम शमशेर, हवलदार रजनीश, संजीव पंवार, किरणपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

