Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

छात्रा को लाने टीम रवाना, दिनभर हुआ हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ कालेज की दो दिन से गुम छात्रा का ठिकाना पुलिस ने तलाश कर लिया है। उसको लाने के लिए लालकुर्ती पुलिस की एक टीम शनिवार की शाम को रवाना हो गयी। वहीं दूसरी ओर छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर दिन भर हंगामा चलता रहा।

परीक्षितगढ़ के कपसाड़ निवासी छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार की सुबह परिजन व मेरठ कालेज के छात्र पुलिस कार्यालय जा पहुंचे। वहां जमकर हंगामा व नारेबाजी की। यहां से परिवार वाले बाद में थाना लालकुर्ती पहुंच कर वहां धरने पर बैठ गए।

उन्होंने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। इससे पहले भी छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर मेरठ कालेज के छात्र कमिश्नरी चौराहे पर हंगामा कर चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिस की कई टीमें छात्रा को तलाशने में लगी हैं।

साइबर सेल की टीम भी लगातार मोबाइल लोकेशन की मदद से तलाश में जुटी है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि छात्रा की लोकेशन ट्रेस कर ली गयी है। देर शाम यहां से एक पुलिस टीम छात्रा को लाने के लिए रवाना कर दी गयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img