Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

तकनीकी खराबी हुई ठीक, शुगर मिल में पेराई शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: अपर दोआब शुगर मिल में तीन दिन से चल रही तकनीकि खराबी चल रह थी, शनिवार की शाम तकनीकि खराबी दूर होने के बाद मिल में पेराई शुरू हो गई थी, लेकिन पूर्व में जारी इंडेट के कारण मिल गेट पर गन्ना वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि शहर में भी जाम की स्थिति बनी रही। त्यौहारों के सीजन के चलते जहां व्यापारी पर मंदी की मार से उभरने के लिए आस लगाए बैठे है वही ऐसे में शहर में जाम की स्थिति से व्यापारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरे छा गई है।

गत 5 नवंबर को शामली शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ होने बाद से ही तकनीकि खराबी के चलते पेराई परवान नहीं चढ़ पाई। पिछले तीन दिनों शामली शुगर मिल चंद घंटे ही चल सकी है। जिस कारण शुगर मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा।

पिछले तीन दिनों खराब शुगर मिल शनिवार देर रात्रि तकनीकि कमी ठीक होने के बाद चल गई थी। मिल चलने की सूचना के बाद शुगर मिल गेट पर गन्ने से भरे वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। रविवार को शहर के हनुमान रोड, अस्पताल रोड, अग्रसैन पार्क रोड, वर्मा मार्किट, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक व सुभाष चौक से लेकर धीमानपुरा तक लग गई। जिससे यातायात प्रभावित हो गई।

आगामी दीवाली पर्व को लेकर बाजारों मे त्यौहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे मे जहां व्यापारी भी मंदी के दौर से उभरने के लिए आस लगाए बैठे है, दीवाली के लिए दुकानदारों ने स्टॉक भी लगा रखा है। ऐसे में जाम लगने से व्यापारी परेशान है। दूसरी ओर शुगर मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शनिवार की शाम साढे सात बजे बायलर की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया था, जिसके बाद से पेराई निरंतर चल रही है। पूर्व में जारी इंडेट पर किसान गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img