- 10 हजार की नगदी व अवैध शस्त्र बरामद
जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: क्षेत्र के ग्राम छिमाऊ रोड प्राइमरी स्कूल के पास से पुलिस ने दूधली मार्ग पर फाइनेंसकर्मी से हुई दिनदहाड़े लाखों की लूट में फरार चल रहे एक लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे के पास लुटी गई रकम में से ₹10400 की नगदी एवं अवैध शास्त्र बरामद किया है।पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे को जेल भेज दिया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधली मार्ग पर 14 फरवरी को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 122000 रुपये से भरा बैग लूट लिया था।पीड़ित ने थाने पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस घटना में शामिल घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। मंगलवार को चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा व बिरालसी चौकी प्रभारी जय सिंह नागर ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम छिमाऊ रोड प्राइमरी स्कूल के पास से घटना में शामिल लुटेरे रवि आर्य पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल को गिरफ्तार करने मे सफ़लता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई 10400 रुपये की नगदी एवं एक अवैध शस्त्र बरामद किया है।पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे को जेल भेज दिया है।

