जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जनपद स्थित नेहरू स्टेडियम में 29 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक चल रही जूनियर वर्ग बालक बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर ने न केवल प्रतिभाग किया अपितु उस में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक भी जीता। विद्यालय प्राचार्या डा. सीमा विश्वास ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें एक खिलाड़ी होने के नाते समय से संतुलित आहार लेने की सलाह भी दी। इस प्रतियोगिता में जनपद के अधिकतर विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल मंडावर रोड बिजनौर के अंशुल कुमार कक्षा 11वीं के छात्र ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) एवं लंबी कूद में द्वितीय स्थान (रजत पदक) और शिवम कुमार कक्षा 11वीं के ही छात्र ने 3000 मीटर लंबी दौड़ में द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त किया।

