Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

कोहली के लौटने से भारतीय लाइन-अप होगा कमजोर!

चैपल बोले: लेकिन चयन पर निर्भर होगा टेस्ट सीरीज का भाग्य

सिडनी, भाषा: महान क्रिकेटर इयान चैपल का मानना है कि अगले महीने भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली के लौटने से प्रतिद्वंद्वी टीम के लाइन-अप में ‘बड़ी कमी’ आएगी जिससे चयन दुविधा पैदा होगी लेकिन सीरीज किस दिशा में जाएगी, अंत में फैसला इससे ही होगा।

कोहली एडीलेड में 17 से 21 दिसंबर तक खेले जाने वाले पहले टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए लौट जाएंगे। 77 वर्ष के चैपल को लगता है कि युवा भारतीय बल्लेबाजों के लिए अपना कौशल दिखाने का यह बेहतरीन मौका होगा। चैपल ने अपने कॉलम में लिखा कि यह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में काफी बड़ी कमी ला देगा और साथ ही यह उनके प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक के लिए खुद के कौशल को दिखाने का मौका प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक रोमांचक भिड़ंत का आकार ले रहे मुकाबले में अब एक और मोड़ आ गया है और वह है अहम चयन फैसले। नतीजे का स्तर नीचे भी आ सकता है जो निर्भर करेगा कि कौन सबसे निर्भिक चयनकर्ता है। उचित चयन करने की महत्ता पर जोर देते हुए चैपल ने आॅस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी के लिए डेविड वार्नर के साथ जो बर्न्स की जगह विल पुकोवस्की को तरजीह दी। उनके विचार आॅस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर से अलग हैं जिन्होंने बर्न्स का समर्थन किया जो फार्म में नहीं हैं। चैपल ने कहा कि चयन हमेशा मौजूदा फार्म के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेविड वार्नर के साथ सलामी जोड़ीदार के लिए मैं जो बर्न्स और उभरते हुए स्टार विल पुकोवस्की के बीच में से आॅस्ट्रेलियाई कोच की पसंद को लेकर परेशान था। पूर्व आॅस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि आपको भागीदारी की अहमियत को लेकर अधिक अंदाजा नहीं लगाना चाहिए। बर्न्स का पिछली गर्मियों में प्रदर्शन 32 के औसत के साथ दो अर्धशतकों से कुल 256 रन बनाना था। यह टेस्ट खिलाड़ी के लिए औसत से निचला प्रदर्शन है।  उन्होंने कहा कि वहीं पुकोवस्की ने शील्ड स्तर पर छह शतक लगाए जिसमें से तीन दोहरे शतक थे और इसमें से दो दोहरे शतक इस सत्र में लगे। वहीं चैपल को लगता है कि कोविड-19 महामारी के दौर में तैयारियों की बात की जाए तो इसमें भारत आगे है। उन्होंने कहा कि इन गर्मियों में महामारी के कारण बिगड़े हुए आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट कार्यक्रम से भारत को पिछले दौरे में मिली जीत को दोहराने की मुहिम में फायदा मिलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img