Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

पीले पंजे के नीचे कुचले ‘सरकार’ के दिशा-निर्देश

  • पुलिस चौकी के पास दिन-रात चल रहा जमकर अवैध मिट्टी खनन
  • खनन माफिया ने 15-15 फीट खड़ी की गहरी खाई

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: क्षेत्र में मुख्यमंत्री के निर्देश और आलाधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस की निगरानी में जमकर अवैध तरीके से दिन-रात खनन किया जा रहा है। खनन माफिया पुलिस चौकी के नजदीक ही बेखौफ होकर पीले पंजे से धरती का सीना चीर कर खुली चुनौती दे रहे हैं,

लेकिन परमिशन की आड़ में खनन माफिया ने तमाम नियम कायदे ताक पर रखकर 15 फीट गहरी खाई खड़ी कर दी है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के नुमाइंदे भी फिलहाल अनजान बने हुए हैं, जबकि खनन माफिया दिन-रात बेखौफ होकर धरती का सीना चीर रहे हैं।

भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री तमाम अवैध धंधों पर रोक लगाने के लिए रोज नये दिशा-निर्देश और आदेश देकर लगाम कसने के लिए लगे हुए हैं। वहीं, सरूरपुर क्षेत्र में तमाम नियम कायदे कानून ताक पर रखकर खनन माफिया स्थानीय पुलिस की निगहबानी में जमकर धरती का पीले पंजे से सीना चीर कर मोटी कमाई कर रहे हैं। पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर दिन-रात बेखौफ होकर खनन माफिया का पीला पंजा धरती के सीने को चीर रहा है।

खिवाई पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मेरठ सदर तहसील के कलीना गांव के जंगल में मेरठ-बड़ौत रोड पर गांव के पास ही सड़क से चंद कदम की दूरी पर खनन माफिया ने पीले पंजे के नीचे सरकार के तमाम नियम कायदे कुचल कर रख दिए हैं। खनन माफिया तीन फीट मिट्टी उठाने की परमिशन की आड़ में रात दिन खनन करके 15-15 फीट गहरी खाई खड़ी करके खुली चुनौती दे रहा है।

34 4

स्थानीय पुलिस की निगहबानी में चल रहे खनन को लेकर जहां फिलहाल पुलिस कटघरे में खड़ी हो रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन के नुमाइंदे पर भी सवालिया निशान लग रहा है । जबकि खनन माफिया बेखौफ होकर दिन के उजाले और रात के अंधेरे में खनन करके तगड़ी कमाई कर रहे हैं। 15 फीट गहरी खाई के सामने अधिकारी के आदेश और मुख्यमंत्री के निर्देश बेमानी हैं, लेकिन खनन माफिया नजराने की आड़ में जमकर बेखौफ होकर रात दिन खनन करके पीले पंजे से धरती का सीना चीरने में लगे हुए हैं।

जिससे जहां रास्तों की दुर्दशा बेहद खराब बनी गई है। वहीं स्थानीय किसानों को भी खेत के बराबर में 15 फीट खाई खड़ी होने से खासी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार स्थानीय किसान प्रशासन से खनन पर रोक लगाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उम्मीद छोड़ बैठे हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर जब एसडीएम सदर ओजस्वी राज से संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

इस बारे में उन्होंने खनन की सीसीटीवी फुटेज की डिटेल मांगते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। जबकि प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि परमिशन से खनन किया जा रहा है। वहीं, खिवाई पुलिस चौकी प्रभारी का अमित कुमार भी कहना है कि खनन अधिकारियों की निगरानी और परमिशन के तहत किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img