जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त सफाई कर्मी पीपला जागीर निवासी रामलाल के अनुसार वह पंजाब नेशनल बैंक से अपने खाते से पचास हजार रुपये निकालकर अपनी पौत्री के सुकन्या धन खाते में जमा करने उपडाकघर गया। वहां डाक अधिकारी द्वारा उससे पैनकार्ड मांगा गया।
वह पैन कार्ड लेने के लिए पैदल ही घर के लिए चला। रास्ते में पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक बाईक सवार ने बाईक से उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इस दौरान उसके दो अन्य साथियों उससे भिडते हुए जेब में रखे पचास हजार रुपये की गड्डी लूटकर फतियाबाद गांव की ओर भाग गये। रामलाल की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

