Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

किसान को घायल कर बदमाशों ने लूटे करीब डेढ़ लाख रुपये

  • लुहारी से केसीसी के रुपये जमा करने के लिए मलकपुर बैंक में जा रहा था किसान

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: दिन दहाड़े बदमाशों ने किसान पर चाकुआें से हमला कर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल किसान को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया। वह बैंक केसीसी के एक लाख 38 हजार रुपये जमा करने जा रहा था।

बदमाशों उसकी रुपये रखने की भनक लग गई थी। जब वह बोहला-मलकपुर मार्ग पर पहुंचा तो तभी बदमाशों ने उसके साथ लूट की। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का अभियान चलाया।

यह लूट की वारदात सोमवार को हुई। लुहारी गांव निवासी किसान उदयवीर पुत्र सीताराम मलकपुर गांव से मलकपुर के बैंक मेें अपने किसान के्रडिट कार्ड के एक लाख 38 हजार रुपये जमा करने जा रहा था। मलकपुर गांव के पास बोहला मार्ग पर पहुंचा तो तभी ईंख के खेत से दो बदमाश निकलकर उसके सामने आ गए।

बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। उससे रुपये छीनने का प्रयास किया तो बदमाशों का उसने सामना किया। बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 1.38 हजार रुपये लूट लिए। दाहिने हाथ पर बदमाशों ने चाकू मार दिया।

इसके बाद बदमाश उसे धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी मनीष मिश्र, सीओ बड़ौत, बड़ौत एसओ पुलिस बल लेकर पहुंचे।

उन्होंने पीड़ित से जानकारी ली। घायल को बदमाशों ने बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। दिन दहाड़े हुए लूट की घटना को लेकर पुलिस के लिए चुनौति बन गई। पुलिस दिनरात गश्त करती है। बदमाश भी पुलिस की कार्यप्रणाली से शायद वाकिफ हो गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img