जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश दूबे ने कहा कि फर्जी आंकडेंबाजी से बाहर आकर कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का स्वरूप धरातल पर दिखाई पड़ना चाहिए।
रजनीश दूबे आज सर्किट हाउस सभागार में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विकास विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होने कहा कि उच्च स्तरीय अधिकारियों की एक टीम गठित कर 50 लाख से ऊपर के जितने भी निर्माण कार्य है उनका प्रतिमाह शत-प्रतिशत निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने कहा कि जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की संख्या बढायी जाए साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।

