Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

ढलावघरों की राह में ‘विवाद’ का अडंगा

  • महानगर में 19 जगहों पर बनने हैं कूड़ा कलेक्शन सेंटर
  • सभी स्थानों पर विवाद की वजह से शुरू नहीं हो रहा काम
  • स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग सुधार में प्रयास को लग रहा पलीता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में रैकिंग सुधार के प्रयासों को विवाद का पलीता लग रहा है। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए शहर में बनने वाले ढलावघरों (कूड़ा कलेक्शन सेंटर) के बनने से पहले ही हर जगह विवाद ने निर्माण कार्य पर अडंगा लगा दिया है। महानगर में निगम का 19 स्थानों पर ढलावघर बनाना प्रस्तावित है, मगर एक भी जगह पर अभी तक काम की शुरुआत नहीं हो सकी है। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 सिर पर है।

11 5

वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15वें वित्त आयोग की बैठक में शहर में 19 जगहों पर ढलावघर बनने को स्वीकृति मिली थी। यह बैठक सितबंर में हुई थी, जिसके बाद दिसबंर में इसका ठेका छोड़ दिया गया था। इसके बाद ठेके वाली फर्मों को जनवरी में कार्यदेश भी जारी कर दिया गया, मगर नगर निगम जमीन पर अवैध कब्जा होने की वजह से ढलावघरों के निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कर सका था।

जनवरी माह में चुनाव के चलते कार्य को कुछ समय के लिए टाल दिया गया। अब जैसे ही चिन्हित स्थानों पर ढलावघरों के निर्माण को नगर निगम ने अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरु की तो इसका विरोध होना चालू हो गया। जिन 19 जगहों पर ढलावघर प्रस्तावित किए गए हैं, वह जमीन निगम की अपनी भूमि है, मगर किसी ने किसी तरह का विवाद जमीन पर है। जिसको अभी तक निगम प्रशासन समाप्त नहीं कर सका है। यही वजह है कि ढलावघर वाले स्थानों पर निर्माण कार्य की नींव नहीं रखी जा रही है।

पौने तीन करोड़ होंगे खर्च

महानगर में 19 ढलावघरों के निर्माण पर नगर निगम पौने तीन करोड़ रुपये खर्च करेगा। सभी जगहों पर निर्माण कार्य के लिए निविददाता को कार्यदेश दिया जा चुका है, मगर विवाद का अडंगा कार्य को शुरु नहीं होने दे रहा है। निगम के कागजों में कार्य की भौतिक स्थिति अभी तक प्रगति पर है, धरातल पर नहीं। नूरनगर तालाब के किनारे 14.55 लाख की लागत से बनने वाले ढलावधर के निर्माण को अभी स्थल ही नहीं मिल पाया है। जबकि कार्य प्रस्तावित है। वहीं, कृष्णानगर नाले की पटरी पर होने वाले कूड़ाघर का निर्माण कार्य महापौर सुनीता वर्मा द्वारा रुकवाया गया है। इस पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आनी है।

शहर में इन जगहों पर प्रस्तावित हैं कूड़ा कलेक्शन सेंटर

वार्ड                                         स्थान

  • 02                                         मलियाना तिराहे पर ट्रासफार्मर के पास
  • 30                                         कृष्णानगर नाले की पटरी पर
  • 30                                         पावली खास रोड पर सड़क की पटरी पर
  • 40                                         खिर्वा रोड पर केन्द्र विहार कालोनी के पास सड़क पटरी पर
  • 01                                         नई बस्ती लल्लापुरा में टयूबवैल के पास
  • 08                                         नूरनगर तालाब के किनारे
  • 28                                         घोपला रोड के कोने पर पानी की टंकी के पास
  • 55                                         फतेहउल्लापुर में तालाब के निकट
  • 42                                         ईदगाह रोड पर
  • 48                                         माधवपुरम में लिसाडी तिराहे ग्रीन बेल्ट के पास
  • 35                                         टीपीनगर में जेपी स्टील के पास
  • 26                                         रंगोली पुलिया के बराबर में नाला साइड पटरी पर
  • 13                                         आनंद अस्पताल के बराबर गली में निरंकारी भवन के सामने
  • 50                                         पाण्डवनगर में पानी की टंकी के पास
  • 37                                         गंगानगर ग्लोबल सिटी पानी की टंकी के पास
  • 63                                         एल-ब्लॉक के सामने पीएसी की दीवार के बराबर में
  • 04                                         शेरगढ़ी में कांशीराम पार्क के बराबर में
  • 14                                         जागृति विहार श्मशान भूमि की भूमि पर
  • 72                                         नौचंदी मैदान में पानी की टंकी के पास
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img