Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

पिकनिक स्पॉट पाइंट पुलिस चौकी की भूमि का पूजन

  • विधायक विक्रम सैनी ने पिकनिक पाइंट पर हुई घटना के बाद कोतवाल से नाराजगी जाहिर करते हुए
  • आसामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिये कहा

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: कस्बा खतौली में आस्था का केंद्र बन चुके गंगनहर के गंगा घाट के सौन्दर्यकरण के बाद यहां हो रही आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए नई पुलिस चौकी को हरी झंडी मिल ही गयी। सोमवार को विधायक विक्रम सैनी ने गंगनहर घाट पर पहुचकर पुलिस चौकी की नींव रखी और भूमि पूजन किया। रविवार को उक्त गंगनहर घाट पर आसामाजिक तत्वों ने धावा बोलकर हजारों रुपये की एलईडी लाईट और सीसीटीवी कैमरे चोरी कर फरार हो गये थे।

कोतवाली क्षेत्र के कावड़ पटरी मार्ग पर स्थित गंग नहर घाट के पास सोमवार को भूमि पूजन के साथ नई पुलिस चौकी भवन का निर्माण शुरू करा दिया गया है। यहां खतौली विधायक विक्रम सैनी ने गंगनहर पर पहुचकर भूमि पूजन किया ओर पुलिस चौकी निर्माण के लिए आधारशिला रखी।

हाल ही में खतौली विधायक विक्रम सैनी के प्रयास व जिला प्रसाशन के सहयोग से एमडीए द्वारा लाखों रुपयों की लागत से गंगनहर घाट पर पिकनिक स्पॉट पॉइंट व गंगा घाट का सौन्दर्यकरण कराया गया था। जिसके बाद यहां हर रोज शाम को गंगा आरती भी होती है।

पिकनिक स्पॉट श्रद्धालुओं के लिये आस्था का केंद्र बन चुका है। आस्था का केंद्र बन चुके गंग नहर गंगा घाट पर शनिवार की रात्रि में कुछ आसामाजिक तत्व द्वारा तोड़फोड़ व महंगी फैंसी लाइट व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए गये थे। जिसके बाद हरकत में आये पुलिस प्राशासन व खतौली विधायक विक्रम सैनी ने पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा व्यवस्था के लिये सोमवार को नई पुलिस चौकी का निर्माण के लिए भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।

विधायक ने बताया कि गंग नहर पर सौ से अधिक छोटी बड़ी दुकानें व ठेला मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं। यहां दिल्ली से हरिद्वार जाने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन भी होता है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग अर्से से की जा रही थी।

आज इसकी नीव रखी गयी है। बहुत जल्द गंगनहर पर पुलिस चौकी बनकर तैयार हो जायेगी जहा चौबीस घण्टे पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा व्यवथा भी देखेंगे विधायक ने पिकनिक स्पॉट पर आसामाजिक तत्वों द्वारा की गयी घटना पर रोष जताया।

विधायक ने कोतवाल एच एन सिंह से नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द आसामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने के लिये कहा। सीओ ने विधायक को जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वाशन दिया है। इस दौरान खतौली एसडीएम इन्द्रकांत द्विवेदी,इंस्पेक्टर खतौली एच एन सिंह,सीओ आशीष प्रताप सिंह, गंग नहर सेवा समिति के पदाधिकारी पंकज भटनागर, भावेश गुप्ता, अजय जनमेजय, बृजेश राजपूत, दीपक सीए, चुन्नू भाटिया, आशीष भारद्वाज, सरदार लक्की, प्रवेश अहलावत, अंजू चड्डा, मुकेश, श्यामलाल सैनी सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश जैन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: यूपी में बिजली संकट पर घमासान, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img