Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

निगम की घटना को लेकर जनता को योगी के न्याय का इंतजार: जयंत

  • पार्षद आशीष, कीर्ति के घर पहुंचे रालोद अध्यक्ष, तीन दिन पूर्व हुई घटना की बाबत ली जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सोमवार को मेरठ पहुंचे उन्होंने बीते शुक्रवार को नगर निगम की बैठक के दौरान हुई मारपीट में घायल पार्षद आशीष चौधरी और कीर्ति घोपला के घर पहुंचकर उनसे घटना की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हो कहा कि नगर निगम मेरठ की घटना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक ओर विधायक-मंत्री के घूसे हैं, दूसरी ओर जनता का न्याय है।

सोमवार दोपहर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी दल-बल के साथ जाहिद नगर स्थित पार्षद आशीष चौधरी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने आशीष चौधरी और उनके साथी पार्षदों के साथ नगर निगम की बैठक में हुई मारपीट की घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। आशीष चौधरी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके साथ काफी मारपीट की गई है। जिससे बचने के लिए उन्होंने अपने दोनों हाथ सिर के ऊपर रखे हुए थे।

जयंत चौधरी ने उन्हें भरोसा दिलाया के इस मामले में राष्ट्रीय लोकदल उनके साथ खड़ा है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कंचनपुर घोपला जाकर साथी पार्षद कीर्ति से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सत्ता के नशे में चूर लोगों द्वारा अंजाम दी गई बेहद शर्मनाक घटना है। जिसके वायरल वीडियो खुद उन्होंने भी देखे हैं, जिसमें भाजपा के नेता दलित समाज से आने वाले पार्षदों के साथ मारपीट करते हुए देखे जा सकते हैं।

इस अवसर पर सपा विधायक अतुल प्रधान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार पूर्व विधायक विनोद हरित, रालोद जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, डॉ. राजकुमार सांगवान, नरेंद्र खजूरी, संगीता दोहरे, रंजन शर्मा समेत राष्ट्रीय लोक दल, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता और अनेक पार्षद मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान, राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल, विधायक चन्दन चौहान, विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक विनोद हरित, संगीता दोहरे, नरेंद्र खजूरी, सुभाष गुर्जर, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चैयरमैन, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, आदिल चौधरी, जानू चौधरी, दीपक तोमर, प्रशांत चौधरी, प्रतीक जैन, सचिन चौधरी आदि साथ रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img