Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

बारिश ने धो डाली करोड़ों की सड़क की ‘कालिख’

  • खिर्वा रोड पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, बंद रहा आवागमन
  • रात में धंस गया था करोड़ों की लागत से बना खिर्वा रोड

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: करोड़ों की लागत से बना खिर्वा रोड सवालों के घेरे में खड़ा हो गया है। पहले सरधना नानू मार्ग और अब खिर्वा का धंसना सड़क निर्माण करने वाली फर्म पर सवाल खड़े कर रहा है। महज एक ही बरसात ने सड़क निर्माण में हुए खेल की पोल खोलकर रख दी। मंगलवार की रात नया गांव में धंसी सड़क ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं।

सड़क धंसने के पीछे भले ही रजवाहे के पानी से मिट्टी का कटान होना बताया जा रहा हो। मगर ठीक से जांच हो जाए तो सच खुद सामने आ जाएगा। क्योंकि निर्माण से पहले भी पुरानी सड़क और रजवाहा अपनी जगह थे। मगर इस तरह सड़क कभी नहीं धंसी। रायता फैला तो बुधवार को दिन निकलते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। जिसके चलते मार्ग पर आवागमन बंद रहा।

02 11

कंकरखेड़ा वाया खिर्वा बपारसी मार्ग का निर्माण करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मगर इस सड़क के निर्माण में खेल हो गया। खेल भी ऐसा कि सड़क पहली बरसात भी नहीं झेल सकी। मंगलवार की रात नया गांव में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सड़क धंसने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। बुधवार को सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किा गया। दिनभर इस मार्ग पर मरम्मत कार्य जारी रहा। जिसके चलते यातायात व्यवस्था ठप रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अब सवाल यह उठता है कि बनते ही सड़क कैसे धंस गई। हालांकि इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि रजवाहे के पानी से मिट्टी का कटान होने के कारण ऐसा हुआ।

मगर यहां फिर यह सवाल उठता है कि सड़क तो पहले भी बनी हुई थी। इससे पहले तो आज तक कभी सड़क नहीं धंसी। मामले में जरूरी है कि अधिकारियों द्वारा गहनता से जांच कराई जाए। ताकि गलती को पकड़ में लाया जा सके। सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं। क्योंकि सरधना नानू मार्ग का निर्माण करने वाली कंपनी भी यही थी। नानू मार्ग भी निर्माण होने के बाद धंसनी शुरू हो कई थी। जिस पर दर्जनभर से अधिक पेंचवर्क किए हुए हैं।

कालंद में सड़क की हालत खराब

इस मार्ग पर नया गांव में सड़क धंसना तमाम खामियों में से एक है। इसके अलावा भी सड़क निर्माण में कई खामियां हैं। कालंद गांव में बनाई गई सीसी सड़क बनते ही उधड़नी शुरू हो गई थी। यहां भी मौके पर सड़क पर रोड़ी और सीमेंट राख की तरह बिखरा हुआ देखा जा सकता है। जो निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवार उठाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img