Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

Earring Selection Tips: खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे सही ईयररिंग्स, फेस शेप के अनुसार करें चयन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप से लेकर आउटफिट तक का चयन बेहद सोच-समझकर करती हैं। हर चीज़ में वे चाहती हैं कि उनका लुक बेहतरीन और आकर्षक दिखे। लेकिन इस पूरी तैयारी में अक्सर एक चीज़ नजरअंदाज हो जाती है, सही इयररिंग्स का चयन। अधिकतर महिलाएं इयररिंग्स का चुनाव केवल रंग और डिजाइन के आधार पर करती हैं, लेकिन स्टाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार, इयररिंग्स का चुनाव करते समय चेहरे के आकार को भी ध्यान में रखना बेहद ज़रूरी होता है।

गलत इयररिंग्स न केवल आपके लुक को बिगाड़ सकती हैं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी ढक सकती हैं। वहीं, सही इयररिंग्स चेहरे की बनावट को उभारती हैं और स्टाइल में चार चांद लगा देती हैं। इसी के चलते आज हम आपको यहां बताएंगे कि कैसे आकार के चेहरे के साथ कैसा इयररिंग अच्छा लगेगा। ताकि आपका लुक भी अच्छा दिख पाए।

अंडाकार चेहरा

यदि आपके चेहरे का आकार अंडाकार है तो बहुत लंबे और पतले से आपको दूर रहना चाहिए। इनकी जगह आपको हूप्स, ड्रॉप इयररिंग्स, चंकी इयररिंग और स्टड पहनने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडाकार आकार के चेहरे वाले लोगों का माथा, गाल और ठुड्डी संतुलित होता है। ऐसे में सही इयररिंग का चुनाव जरूरी है।

गोल चेहरा

यदि आपका चेहरा गोल है यानी कि गाल उभरे हुए और जबड़ा गोल है तो आपको गोल हूप्स या फिर ज्यादा चौड़े स्टड से दूर ही रहना चाहिए। आपके चेहरे पर लंबे और पतले डैंगलर्स, ट्राएंगल या आयताकार इयररिंग्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। ऐसे इयररिंग से आपका चेहरा भी पतला लगेगा।

हार्ट शेप चेहरा

हार्ट शेप चेहरा वाले लोगों का माथा चौड़ा और ठुड्डी नुकीली होती है। ऐसे में आप चौकोर या टियर ड्रॉप्स, नीचे की ओर फैलने वाले डिजाइन, चांदबाली या बेल शेप इयररिंग्स पहन सकती हैं। यदि अपने चेहरे के असर को सही दिखाना चाहती हैं तो ऊपर से भारी और चौड़े इयररिंग्स पहनने से बचें। इससे आपका माथा और चौड़ा दिखेगा।

लंबा या रेक्टैंगल चेहरा

ऐसे चेहरे वाले लोगों का चेहरा लंबा, माथा और ठुड्डी एक लाइन में होती हैं। ऐसे में इन पर चौड़े स्टड्स, हूप्स, झूमके और लेयर वाले शॉर्ट डैंगलर्स अच्छे लगते हैं। ऐसे चेहरे वाली महिलाओं को बहुत लंबे, पतले इयररिंग्स से बचना चाहिए। इससे चेहरा और लंबा दिखेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img