Thursday, September 17, 2026
- Advertisement -

PM Modi 76th Birthday: खेल जगत ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई, पीटी उषा से सायना नेहवाल तक ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

पीटी उषा ने तस्वीर साझा कर दी शुभकामनाएं

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पूर्व एथलीट पीटी उषा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश में शांति, खुशहाली और प्रगति के लिए उन्हें निरंतर शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

गौतम गंभीर ने की स्वास्थ्य और खुशी की कामना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए कहा कि वह भारत को शानदार भविष्य की दिशा में आगे ले जाते रहें।

वेंकटेश प्रसाद ने बताई ऊर्जा और अनुशासन को प्रेरणादायक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री की ऊर्जा, अनुशासन और देश के प्रति प्रतिबद्धता को प्रेरणादायक बताया। प्रसाद ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा के लिए उन्हें लंबी उम्र मिलने की कामना की।

युवराज सिंह ने प्रगतिशील भविष्य की दी शुभकामना

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में भारत के मजबूत और प्रगतिशील भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के आने वाले वर्ष में अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और सफलता की शुभकामनाएं दीं।

सुरेश रैना ने कहा- देश के प्रति समर्पण प्रेरित करता है

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और खुशी की कामना करते हुए कहा कि देश के प्रति उनका समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता है। रैना ने अपने संदेश में भारत की तरक्की और गौरव की नई ऊंचाइयों की कामना करते हुए ‘जय हिंद’ भी लिखा।

सायना नेहवाल ने वीडियो संदेश के जरिए दी बधाई

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने वीडियो संदेश साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी पूरी क्षमता के साथ देश के विकास के लिए काम किया है और उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह देश के लिए कार्य करते रहेंगे।

सायना नेहवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों का सहयोग किया है और वह हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे हैं।

शाम 6 से 7 बजे तक दीप जलाने की अपील

सायना नेहवाल ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच दीप जलाकर आशीर्वाद देने की अपील भी की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: रोज कुछ मिनट वज्रासन करें, पाचन और सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भागदौड़भरी जीवनशैली में जहां लोग...

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के निर्यात शुल्क में कटौती, एटीएफ पर भी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here