Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में ज्ञापन देने पहुंचे छात्र प्रतिनिधिमंडल से विवि प्रशासन ने किया संवाद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मौजूदा समय मे अपने श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम शैक्षिणिक गतिविधियों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। छात्र-छात्राओं को परिसर में बेहतर माहौल देना विवि प्रशासन का कर्त्तव्य है। हाल ही में परिसर में जो अप्रिय घटनाएं हुई हैं, उनकी पुनरावृत्ति रोकने की दिशा में और अधिक ठोस कदम उठाने होंगे। हमारी ताकत भेदभाव में नहीं, बल्कि शांति, सौहार्द और सद्भाव में निहीत है। ये सब बातें सोमवार को चौधरी चरण सिंह विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने पत्रकारों से साझा की। इससे पूर्व विवि पहुंचे छात्र प्रतिनिधिमंडल द्वारा विवि प्रो वीसी को ज्ञापन सौंपकर विवि परिसर में हुई घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। विवि ने इस दौरान छात्रों को उनकी समस्याओं की लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए एक ई-मेल आईडी भी जारी की।

विवि परिसर में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विवि के प्रति कुलपति प्रो. मृदुल गुप्ता से मुलाकात की और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने घटना पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। विवि प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद हुआ, जिसमें छात्रों की बातों को ध्यान से सुना गया। प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि छात्र हितों से जुड़े सभी मामलों में पारदर्शी और गंभीर कार्रवाई की जाएगी। छात्रों से संंवाद के बाद एका प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विवि वीसी प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। निगरानी कैमरे, प्रवेश नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया जैसी व्यवस्थाएं और बेहतर बनाई जाएंगी। कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विवि से जुड़ी भ्रामक और तथ्यहीन जानकारियां फैलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय ऐसे असामाजिक प्रयासों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान है जो बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। विश्वविद्यालय परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था, भेदभाव अथवा सामाजिक वैमनस्य को स्थान नहीं दिया जाता। प्रेस वार्ता में प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. राकेश शर्मा, मीडिया सेल प्रभारी प्रो. मुकेश शर्मा, प्रो. प्रदीप चौधरी, मितेंद्र गुप्ता इंजीनियर प्रवीण पंवार और विभिन्न छात्रावासों के वार्डन उपस्थित रहे।

विवि प्रशासन ने जारी की ईमेल आईडी : प्रेसवार्ता में छात्रों से सीधे संवाद के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की ओर से एक विशेष ई-मेल आईडी जारी की। बताया कि इसके माध्यम से छात्र किसी भी प्रकार की समस्या, सुझाव या शैक्षणिक कठिनाई सीधे कुलपति तक भेज सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त ई-मेल पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img