Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन का हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र के किला रोड पर बीएनजी स्कूल के पास डंपिंग ग्राउंड में गोवंशों के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों में रोष फैल गया। जिसके चलते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने टोल के पास सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं मानें तो सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री निमेष वशिष्ठ और हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि किला रोड पर बीएनजी स्कूल के पास कैंट बोर्ड का डंपिंग ग्राउंड है। सोमवार की रात को गो तस्करों ने डंपिंग ग्राउंड में गोकशी करने के बाद अवशेष वहीं छोड़ दिए।

मंगलवार को जब इस बारे में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को पता चला तो वह लोग डंपिंग ग्राउंड में पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मौके पर गोवंशों के अवशेष देखकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों में रोष फैल गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किला रोड स्थित टोल के पास रोड जाम कर दिया। पदाधिकारियों ने मांग की गोकशी करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

जाम की सूचना मिलने पर मेडिकल और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन धरने पर बैठे पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक उठने से मना कर दिया।

इसके बाद सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह मौके पर पहुंचे धरने पर बैठे पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे चले जाम के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सीओ सिविल लाइन को तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी की चेतावनी दी।

साथ ही कहा कि यदि तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो दोबारा से जाम लगाया जाएगा। इस दौरान अविनाश, गौरव प्रताप, दीपक त्यागी, बंटी, संजय वर्मा, अरुण शर्मा, रिंकू ठाकुर और कुलदीप समेत अन्य मौजूद रहे।

पशु कटान के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

मेरठ: अवैध तरीके से पशुओं का कटान कर उनके अवशेष नाले में फेंकने वाले दो आरोपियों को लिसाड़ी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पांच महीने पहले तत्कालीन पिलोखड़ी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने पांच लोगों को नामजद करते हुए केस कराया था। हालांकि अभी तीन आरोपी फरार चल रहे है।

जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश मार रही है। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि गत 19 जून को पिलोखड़ी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने केस दर्ज कराया था कि रिजवान उर्फ बब्बो पुत्र इकबाल निवासी मेवगढ़ी मजीदनगर, कामिल पुत्र शमशेर निवासी सुहैल गार्डन, बिलाल निवासी श्यामनगर, शादाब पुत्र इकबाल निवासी मेवगढ़ी मजीदनगर और इरशाद निवासी समर गार्डन को नामजद किया था।

तहरीर में लिखा था कि यह पांचों लोग अवैध रूप से पशुओं का कटान कर उनके अवशेष नाले में फेंक देते है। थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को लिसाड़ी रोड स्थित बीएस पैलेस के पास से रिजवान उर्फ बब्बो और कामिल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अपराधियों को पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img