Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

शहर में चोरी की वारदात बढ़ीं

  • खुलासा नहीं, पुलिस बैकफुट पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात बढ़ी हैं। बदमाशों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान और ज्वैलरी चोरी कर ली, लेकिन पुलिस इन चोरी की वारदातों पर अभी तक कोई अंकुश नहीं लगा पाई। बदमाश लगातार शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

डेढ़ महीने पहले बदमाशों ने नौचंदी थाना क्षेत्र गढ़ रोड स्थित गांधी नगर कालोनी में प्रिया ज्वैलर्स के यहां कुंबल कर लाखों रुपये की ज्वैलरी और कैश चोरी कर लिया था। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें एक चोर कुंबल के सहारे नाले से अंदर दुकान में प्रवेश कर गया था।

पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। दूसरी घटना बदमाशों ने पन्द्रह दिन पहले थाना टीपी नगर मंडी स्थित एक किराना स्टोर में की। बदमाश किराना स्टोर से लाखों रुपये का सामान चोरी करके फरार हो गये थे। लेकिन पुलिस को चोरी की वारदात करने वालों का सुराग नहीं लगा पाई है। तीसरी घटना को बदमाशों ने मेडिकल थाना क्षेत्र आनन्द हॉस्पिटल के बराबर वाली गली स्थित एलसीडी शोरुम में अंजाम दिया।

बदमाश शोरुम से रात के समय लाखों रुपये की एलसीडी और इलेक्ट्रिक सामान भरकर ले गये। चौथी वारदात नौचंदी थाना क्षेत्र नन्दिनी प्लॉजा स्थित मेन गेट के बराबर में मोबाइल शोरुम से बदमाशों ने बीस पच्चीस लाख रुपये के कीमती मोबाइल चोरी कर लिए थे। पुलिस अभी तक चोरों से कोसों दूर है।

पांचवीं वारदात देहली गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बदमाशों ने कई दुकानों को निशाना बनाया। बदमाश दुकानों से लाखों का सामान और कैश चोरी करके फरार हो गये। चोरी की इन वारदातों के अलावा शहर में कई स्थानों पर बदमाशों ने घटनाओं को अंजाम दिया है। शहर पुलिस इन चोरी की वारदातों को खुलासा करने में फेल साबित होती दिखाई देती है।

पुलिस का अभियान, 45 एनबीडब्लू, 12 वांछित गिरफ्तार

मेरठ: शहर और देहात थाना क्षेत्रों में एसएसपी के आदेश के बाद समस्त थाना प्रभारियों ने एक विशेष अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई वांछितों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी के आदेश के बाद विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में वारंटियों और विभिन्न घटनाओं में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया।

जिस पर थाना लिसाड़ी गेट से सात वारंटी और एक 363 का वांछित सलमान निवासी न्यू तारापुरी को गिरफ्तार किया। थाना मेडिकल से चार, थाना कंकरखेड़ा से चार, थाना दौराला से चार, थाना गंगानगर से चार, थाना परतापुर से पांच वारंटियों और एनबीडब्लू के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से 45 एनबीडब्लू और 12 वांछितों को गिरफ्तार किया गया है।

सपना सोम के परिवार पर हमले की घटना का खुलासा नहीं

मेरठ: दशहरा मेला देखने आये पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना सोम के परिवार पर हुए हमले की घटना का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। हालांकि पुलिस को हमला करने वालों के कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस पुख्ता सबूत के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र सूरजकुंड पर रुड़की रोड निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना सोम अपने पति और बच्चों संग दशहरा मेला देखने आई थी। मेले से लौटते समय जब वह कार से निकली तो सामने से आये दो युवकों ने कार में डंडा मार दिया था। जिसका विरोध सपना सोम के भतीजे ने किया।

इसके बाद दोनों युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और मारपीट कर दी। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिये थे। सपना सोम सहित पूरे परिवार ने बामुश्किल वहां से निकलकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img