Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

Jaya Bachchan: जया बच्चन के फैन को धक्का देने पर इंडस्ट्री में नाराजगी, अशोक पंडित बोले ‘हर वक्त गुस्से में नहीं रह सकते’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने गुस्से के कारण चर्चा में हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे एक फैन को धक्का देती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब एक व्यक्ति उनके पास सेल्फी लेने के लिए पहुंचा। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर गरमाने लगा है। कई यूज़र्स और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे जया बच्चन के इस व्यवहार से नाराजगी जता रहे हैं।

अशोक पंडित ने कहा

बता दें कि, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक लोक सेवक का ये कर्तव्य होता है कि वो जनता के प्रति विनम्र और संवेदनशील रहे। उनकी तरफ से जारी बयान में लिखा गया, ‘सिर्फ इसलिए कि कोई सेल्फी लेना चाहता है, किसी को धक्का देना बेहद निंदनीय है। यह उन लोगों का अपमान है, जिन्होंने उन्हें एक सार्वजनिक प्रतिनिधि के रूप में चुना है।’

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने जया बच्चन के व्यवहार को घमंडी और असहनीय करार दिया। कई यूजर्स की तरफ से जया बच्चन के खिलाफ कमेंट्स किए गए। एक यूजर ने लिखा- ‘फैंस की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि आप जहां हो वहां सिर्फ हमारी वजह से ही पहुंची हो।’

कंगना रनौत ने बताया ‘शर्मनाक’

इस घटना को लेकर इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी अपनी असहमति जताई है। कंगना रनौत ने बिना शब्दों को तोड़े अपने स्टाइल में इस मामले को ‘शर्मनाक’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जया बच्चन जैसी महिलाएं, जो अपने विशेषाधिकारों का खुला प्रदर्शन करती हैं, समाज में गलत संदेश फैलाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जया बच्चन अमिताभ बच्चन की पत्नी न होतीं, तो शायद लोग उनके व्यवहार को इतनी सहजता से नहीं लेते।

ये पहला ऐसा मामला नहीं है

जया बच्चन का ये पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले भी वो मीडिया पर गुस्सा करती, फोटोग्राफर्स को फटकार लगाती और पब्लिक इवेंट्स में असहज व्यवहार करती हुई देखी गई हैं। उनका यह अंदाज अब उनकी छवि का स्थायी हिस्सा बन चुका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img