Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

सलमान खान ने कही टीम इंडिया पर बड़ी बात सुनकर प्रशंसकों में दौड़ी खुशी की लहर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिवाली पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 जिसको लेेकर हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया की उनका क्या लगता है इस साल इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगा।

26 6

जिसपर सलमान खान का जवाब सुनकर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें ‘टाइगर 3’ ने वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है।

27 6

टाइगर 3 की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे सुपरस्टार सलमान खान ने भरोसा जताया कि टीम इंडिया रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व कप खिताबी मुकाबले में जीत हासिल करेगी।

 

मुंबई में ‘टाइगर 3’ के एक फैन इवेंट में सलमान ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान फिल्म की रिलीज का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हर गेम इंडिया ने जीता है और इस दौरान हम टाइगर लेकर आए हैं, तो जो हमारे कलेक्शन हैं वो बहुत अच्छे हैं। इंडिया अब (वर्ल्ड कप) जीत जाएगी और उसके बाद आप सब वापस थिएटर्स में…।”

28 6

 

सलमान की कही इस बात पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। भारत के मैच की बात करें तो टीम इंडिया रविवार को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img