Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

अभी कई दिनों तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, बढ़ेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को मौसम विभाग की दी गई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, अभी सप्ताह भर गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ता रहेगा। 15 व 16 जून को जरूर तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन गर्मी से पसीने ही छूटेंगे। अभी तापमान में एक हफ्ते तक बारिश के कोई अनुमान नहीं लगाए हैं।

दरअसल, बीते दिन शनिवार को दिन में तेज धूप निकली। दोपहर दो बजे के आसपास आंशिक रुप से बादल छाए, शाम को तेज हवाओं से लगा कि तापमान में गिरावट होगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।

वहीं, मौसम विभाग ने आज यानि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना जताई है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img