नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान का नाम है उसी तरह टॉलीवुड में भी एक ऐसा नाम है। जिसने बॉलीवुड में अपना नसीब तो आजमाया लेकिन सुपरफ्लॉप साबित हुआ, लेकिन उसके बाद फिर उन्होंने टॉलीवुड में काम किया है। आप सोच रहे होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं।

दरअसल, हम बात कर रहें हैं साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की जिन्होंने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। साथ ही अभिनेता 90 के दशक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बने। एक्टर चिरंजीवी की इनकम की बात करें तो उन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को सिर्फ 3 फिल्में दी लेकिन आज के समय में सुपरस्टार चिरंजीवी हिंदी फिल्में करना पसंद भी नहीं करते हैं।
अभिनेता ने टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी पहचान बनाई की आज लोग उनके नाम से ही फिल्में देखने चले जाते हैं। दरअसल, खास बात तो ये है कि मूवी हिट हो जाती है। चिरंजीवी एक ऐसे सितारे बन गए जिन्होंने बेशक 90 के दशक में सिर्फ 3 हिंदी फिल्म की लेकिन फीस के मामले में उन्होंने अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया था।
बॉलीवुड के बिग बी को भी पछाड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चिरंजीवी बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन से ज्यादा कमाते हैं। चिरंजीवी एक फिल्म के लिए सवा करोड़ के करीब लेते हैं तो अमिताभ 1 करोड़। वो 90 के दशक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता बन गए। इसके अलावा अभिनेता को द न्यू मनी मशीन का खिताब भी मिला।
बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने एक साल में लगातार 14 हिट फिल्में देकर साउथ फिल्मों में तहलका मचा दिया था। अब चिरंजीवी की नेटवर्थ की बात करें को रिपोर्ट्स के अनुसार वो करीब 1650 करोड़ रुपये है।

