Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

वजन कम करने के साथ गर्मियों में हाइड्रेटेड रखेंगे ये ड्रिंक्स

 

Ravivani 14


चिलचिलाती गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ठंडे, ताजा ड्रिंक्स सबसे बेहतर होते हैं। अगर ऐसे ड्रिंक्स से इलेक्ट्रोलाइट्स, सोडियम, विटामिन, प्रोबायोटिक्स और मिनरल मिलने के साथ ही शरीर का वजन भी कम हो तो इससे बेहतर कुछ शायद ही कुछ हो सकता है। यहां कुछ ऐसे स्वादिष्ट ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहेगी और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

गर्मियों का मौसम हमारे सिहारने पर है। इस मौसम में हमें शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने सबसे ज़्यादा जरूरत रहती है, ताकि डीहाइड्रेशन से बच सकें। जब हम गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के बारे में सोचते हैं, तो हमें सबसे पहले शुगरी ड्रिंक्स ही ध्यान आते हैं। यह हमें झटपट ऊर्जा तो भर देते हैं, लेकिन ये ड्रिंक्स हमारा वजन भी बढ़ाते है। गर्मी के इस मौसम में अपने शरीर के वजन को नियंत्रण में रखने के साथ ही शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। घर के अंदर रहने और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के बावजूद गर्मी के असर के बचना मुश्किल होता है। गर्मी शरीर की सारी ऊर्जा को सोख लेती है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा असंतुलित हो जाती है। इससे हीट इंजरी, यूरेनरी और किडनी की समस्याएं, हाई बल्ड प्रेशर, कोलेस्टेरॉल और ऐसी कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

चिलचिलाती गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ठंडे, ताजा ड्रिंक्स सबसे बेहतर होते हैं। अगर ऐसे ड्रिंक्स से इलेक्ट्रोलाइट्स, सोडियम, विटामिन, प्रोबायोटिक्स और मिनरल मिलने के साथ ही शरीर का वजन भी कम हो तो इससे बेहतर कुछ शायद ही कुछ हो सकता है। हेल्थ बीफोर वेल्थ की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट सपना यहां कुछ ऐसे स्वादिष्ट ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रही हैं, जिनसे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहेगी और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

तरबूज और नींबू का शरबत

तरबूज और नींबू दोनों ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी और ऐंटी-आॅक्सिडेंट से पाचन क्रिया बेहतर होती है। तरबूज को आर्जिनिन नामक अमीनो एसिड का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो शरीर का फैट कम करने में मदद करता है। तो क्यों न इन्हें आपस में मिलाएं और इनका मजा लें। इसे बनाने के लिए आपको केवल तरबूज और नींबू के रस की लेना है। आप चाहें तो मिठास बढ़ान के लिए इसमें शहद या स्टीविया मिला सकते हैं। यदि आप ज्यादा गाढ़ा लगे तो जरूरत के हिसाब से पानी भी मिला सकते हैं।

नारियल और गुलाब का मिल्कशेक

हम सभी को पता है कि नारियल पानी वजन घटाने में मददगार साबित होता है और शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि नारियल का गूदा भी हाइड्रेशन का बढ़िया स्रोत है और वजन घटाने में भी मदद करता है। नारियल के गूदे में बहुत फाइबर होता है, जिससे पेट भरा लगता है और यह हमें जरूरत से ज्यादा खाने से रोकता है। इसमें कैलोरी और फैट कम करने के गुण होते हैं, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐंटी-आॅक्सिडेंट और पाचन गुणों से भरपूर गुलाब भी वजन कम करने का बेहतरीन होता है। इन दो चीजों से बनी ड्रिंक से आप खुद को स्वस्थ रख सकते है। आपको केवल दूध, नारियल, गुलाब जल, शक्कर या शहद और बर्फ़ को एक साथ ब्लेंड करना है और ड्रिंक तैयार है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी ऐंटी-आॅक्सिडेंट्स का बढ़िया स्रोत है। इसमें टी कैटेचिन और कैफीन पाए जाते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। गर्मियों में ग्रीन टी पीने से आपको ठंडक मिलती है। ऐसा कई वजहों से होता है। यह फर्मेंट और आक्सिडाइज नहीं होती, जिससे यह शरीर को ठंडक देती है। यह शरीर को आराम देने के साथ ही आपकी त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में भी मदद करती है।

ब्लैक टी

ब्लैक टी भी ऐंटी-आॅक्सिडेंट, पॉलिफेनॉल्स, पाया जाता है, जो मोटापे से खतरे को कम करने के साथ ही वजन कम करने में मदद करती है। नियमित रूप से तीन कप ब्लैक टी पीने से वजन कम होने के साथ ही वेस्ट लाइन भी कम होती है।

प्रोटीन शेक

व्हे प्रोटीन, सोया प्रोटीन, अंडे की सफेदी में मौजूद प्रोटीन, कैसिइन प्रोटीन और पी प्रोटीन से बने प्रोटीन पाउडर्स वजन कम करने में मदद करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रोटीन शेक में मौजूद प्रोटीन से आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है। साथ ही इसे पचाने में शरीर को ज्यादा ऊर्जा भी खर्च करनी पड़ती है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।

एलोवेरा जूस

गर्मी में शरीर में पानी की बेहद कमी से होने वाले तेज सिरदर्द के साथ ही फटी त्वचा, पेट से जुड़ी परेशानियां, कब्ज और खांसी जैसी समस्याएं अक्सर परेशान करती हैं। हालांकि इन सभी बीमारियों का एक ही समाधान है। गर्मियों में एलोवेरा जूस त्वचा और शरीर के लिए जादू की तरह काम करता है।

चिया वाटर

चिया सीड्स को लेने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें पानी में भिगोकर लें। चिया सीड्स अपने वजन का 10 गुना तक पानी सोख सकते हैं और वे पानी में डालने पर बहुत जल्दी फूल जाते हैं। इनसे बेहतरीन हाइड्रेटिंग और एनर्जी ड्रिंक तैयार होता है।

लेकिन केवल इन ड्रिंक्स को पीने से मदद नहीं मिलेगी। खुद को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में भी कुछ बदलाव करने होंगे। गर्मियों में घर का बना कम मसालेदार खाना खाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें।

गर्मियों के मौसम में धूप इतनी तेज होती है कि आप घर से बाहर जाकर जब वापस लौटती हैं तो गर्मी से बीमार हो जाती हैं ऐसे में सत्तू का शरबत आपको इस तरह की …

सत्तू का शरबत

गर्मी के मौसम में सत्तू का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग सत्तू के परांठे बनाकर खाते हैं तो यूपी और बिहार में लिट्टी चोखा बनाया जाता है जिसमें सत्तू का खास इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने घर पर इस बार गर्मियों में सत्तू का शरबत बनाकर जरूर पिएं और अपने घर आने वाले मेहमानों को भी सत्तू का शरबत जरूर पिलाएं। सत्तू का शरबत गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मी से कई तरह की होने वाली बिमारियां भी सत्तू को किसी भी तरह से लेने से नहीं होती या ठीक हो जाती हैं।

आरती सिंह


janwani address 80

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img