Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

कास्मेटिक-चूडी की होलसेल दुकान में हजारों की चोरी

  • सीसीटीवी कैमरे-एलसीडी तोड़ी, डीवीआर ले गए चोर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के बड़ा बाजार में कास्मेटिक और चूडी की होल सैल की दुकान में चोरी से हड़कंप मच गया। चोर दुकान के पिछले हिस्से में लगे जाल को उखाड़कर अंदर घुसे और 60 हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर सीसी टीवी कैमरे व एलसीडी तोड़कर छत पर फेंक गए जबकि डीवीआर अपने साथ ले गए।

पीड़ित ने तहरीर दी है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला आजादनगर निवासी हाशिम पुत्र स्व. कासिम की शामली के बड़ा बाजार में चूडी व कॉस्मेटिक की हॉल सैल की दुकान है। सोमवार सवेरे करीब नौ बजे जब हाशिम ने दुकान खोली तो अंदर गल्ला काउंटर से बाहर निकला पड़ता था जबकि सामान भी बिखरा हुआ था।

पीड़ित हाशिम ने चोरी की घटना होने पर अपने परिजनों व आसपास के दुकानदारों को मामले की जानकारी दी। छानबीन करने पर पता चला कि काउंटर के गल्ले में छिपाकर रखी गई चाबी से दुकान में गुप्त तिजौरी से चोरों ने 60 हजार रुपये की नगदी चोरी की है। जबकि गल्ले से भी दो-ढाई हजार रुपये चोरी हुए हैं।

हाशिम ने बताया कि दुकान के अंदर वाले हिस्से में छत में लगे जाल को उखाड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी को भाी तोड़कर छत पर फेंक दिया जबकि डीवीआर को अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। बाद में दुकानदार हाशिम ने शामली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img