Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

आस्था के संगम में हजारों ने लगाई गंगा में डूबकी

  • ब्रह्ममुहूर्त में मुख्य गंगास्नान का सिलसिला
  • सूर्य की पहली किरण के साथ उजड़ने लगी तंबुओं की नगरी

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मखदूमपुर गंगा घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तदोपरांत घाट के आसपास गंगा की रेती में आयोजित गंगा मेले में जमकर खरीदारी की। जिला पंचायत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गंगा मेले के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर मखदूमपुर गंगा घाट पर रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

27 14

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर पुण्य कमाने के लिए लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। महाभारत कालीन स्थित बूढ़ी गंगा नदी किनारे के और मखदूमपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा स्नान के लिए उमड़ा। तड़के ब्रह्ममुहूर्त में गंगा स्नान के बाद लोगों ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी।

गंगा घाट पर चारों ओर चल रहे भजन कीर्तन से भक्ति रस की धारा बहती रही। मेले में दूर-दूर से ग्रामीण अपने परिवार के साथ कई दिन पहले ही पहुंच जाते हैं। यहां मेला क्षेत्र में तंबुओं का अलग ही नगर गंगा मेला स्नान के लिए बस जाता है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रखे गए।

हस्तिनापुर में बनी जाम की स्थिति

25 16

पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की मध्य रात्रि से ही पूर्णिमा का मुख्य स्नान प्रारंभ हो गया था। सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी कि मेले के मुख्य द्वार तक जाम की स्थिति बन गई। गंगा तट पर किसी ने बच्चों का मुंडन कराया और किसी ने गंगा मैया की पूजा-अर्चना की। पूरा दिन मखदूमपुर गंगा घाट पर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

श्रद्धालुओं में सेल्फी का रहा क्रेज

24 16

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने जहां गंगास्नान किया। वहीं, महिला श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे मोबाइल सेल्फी लेने का क्रेज भी नजर आया। महिलाओं ने गंगा किनारे मोबाइलों से जमकर सेल्फी ली।

सूर्य उदय के साथ खाली होने लगा गंगा घाट

गंगा के घाट पर हर श्रद्धालु हर हर गंगे के जयकारें लगाते हुए मन में आस्था लिए यही प्रयास कर रहा था कि वह भी ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पुण्य का भागीदार बन जाए। वहीं तंबुओं में पकाई गई खिचड़ी के प्रसाद की सौंधी महक गांव की संस्कृति की पौराणिकता को दर्शा रही थी। लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और सूर्यदेव को अर्घ्य समर्पित किए।

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर किया गंगास्नान

परीक्षितगढ़: सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर खादर क्षेत्र के गांव खरखाली गांधी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने रीति-रिवाज से गंगास्नान कर धर्म लाभ उठाया। देर रात से ही श्रद्धालुओं ने गंगास्नान कर पूर्वजों की आत्मशांति के लिए दीपदान किया। दीपदान से गंगा घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन कराया तथा नवविवाहित जोड़ों ने पूजा-अर्चना के बाद मां गंगा से जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

28 10

गंगा घाट मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु अपने गणतव्य को लौटने लगे। मेले में पुलिस बल मौजूद रहा। मेले आयोजक ब्लाक प्रमुख ब्रहम सिंह गुर्जर व ग्राम प्रधान संंजीव धामा ने श्रद्धालुओं और दुकानदारों का आभार जताया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img