Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

Bihar News: पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी पर बढ़ा खतरा, सोशल मीडिया पर मिली एनकाउंटर की धमकी

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता मोहम्मद इसराइल मंसूरी को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने मुज़फ्फरपुर के सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अपने आवेदन में पूर्व मंत्री ने बताया कि 14 नवंबर को मतगणना के दौरान जब वह घर लौट रहे थे, उनकी गाड़ी पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने की कोशिश की गई थी। उस समय उन्होंने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए विवाद से बचना बेहतर समझा और वहां से निकल गए।

मंसूरी के अनुसार, इसके कुछ दिन बाद 19 नवंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर कई लोगों ने अभद्र टिप्पणियाँ कीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी से भयभीत होकर उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामला भी दर्ज कराया है।

अभद्र टिप्पणी करते हुए एनकाउंटर करा देने की धमकी

दरअसल, मुजफ्फरपुर के कांटी से राजद के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मो. इसराइल मंसूरी ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की थी, जिसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। इसी पोस्ट पर कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी करते हुए एनकाउंटर करा देने की धमकी दी है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों और क्षेत्र भ्रमण पर रहते हैं, और इस तरह की धमकी उनके लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग उनकी रेकी कर रहे हैं। उन्हें अपने कार्यक्रमों, क्षेत्र भ्रमण और आवास, सभी जगहों पर कुछ अनजान लोगों की संदिग्ध गतिविधि महसूस हो रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, पूर्व मंत्री को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने बताया कि राजद नेता और पूर्व मंत्री के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में थाना के एसआई को केस का अनुसंधान अधिकारी बनाया गया है। पुलिस ने पूर्व मंत्री से फेसबुक पर किए गए कमेंट का लिंक ले लिया है। इस लिंक के आधार पर कमेंट करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img