Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बिजली घर पर पथराव मामले में तीन गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: रोहटा बिजली घर से संबंध तीनों लाइनमैन ने रविवार की रात शटडाउन नहीं देने पर वहां तैनात एसएसओ के साथ मारपीट करते हुए पथराव भी किया। घटना को लेकर एसएसओ की तरफ से दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रोहटा बिजली घर पर सतीश कुमार एसएसओ के रूप में तैनात है। बताया गया है कि रविवार की रात में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान बिजली घर के अंतर्गत काम करने वाले संविदा पर तैनात तीन लाइनमैन कपिल पुत्र राजेंद्र गांव डालमपुर, अमरपाल निवासी रोहटा व अंकुर पुत्र राजेश्वर गांव बनवारीपुर रात के समय बिजली घर पर कॉल करके तार जोड़ने के लिए शटडाउन मांगा।

आरोप है कि एसएसओ ने रात के समय गलत तरीके से कटौती करने पर लाइनमैन को शटडाउन देने से इनकार कर दिया। एसएसओ सतीश कुमार का आरोप है कि इसके बाद तीनों लाइनमैन नशे में धुत होकर बिजली घर पहुंचे तथा उन्होंने गेट खुलवा लिया।

तीनों ने शटडाउन नहीं देने पर एसएसओ के साथ लात-घूंसे व डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। यही नहीं गेट नहीं खोलने पर तीनों लाइनमैन ने बिजली घर पर पथराव कर उसे भी नुकसान पहुंचाया है। घटना को लेकर रात में एसएसओ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट व पथराव कर रहे तीनों लाइनमैन को गिरफ्तार कर लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img