Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

किठौर के तीन परिवार पलायन को तैयार

  • घरों पर फ्लेक्स बोर्ड लगा सामान लेकर निकले पीड़ित, पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: कस्बे में अधिवक्ता से प्रताड़ित तीन सगे भाइयों के पलायन की सूचना पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। मोहल्ला उपादियान में जमील पुत्र खलील और अनीस पुत्र रशीद पक्षों में रंजिश चल रही है। बीते बुधवार को फाइज पुत्र जमील ने अनीस, फारुख, मासे, आसिफ, राशिद, जानेआलम साजिद शाहआलम व शादाब पर घर में घुसकर गाली-गलौज, जानलेवा हमले के आरोपों के तहत और अनीस पक्ष ने जमील के बेटों फाइज, ताबिश शारिक और अधिवक्ता शुऐब पुत्र आसमौ. के विरुद्ध घर में घुसकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से परिवार पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

27 13

मामला दर्ज होते ही शुऐब जिला बार एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी देहात से मिला और पुलिस पर खुद को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और षड्यंत्रकारी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस क्रम में रविवार सुबह अनीस और उसके भाइयों इरफान व शराफत के परिजनों ने अपने घरों पर फ्लेक्स बोर्ड लगा किठौर से पलायन की घोषणा कर दी। अनीस का आरोप है कि पड़ोसी जमील और आसमुहम्मद दबंग व्यक्ति हैं।

28 11

उनके बेटे वर्षों से उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा हमारी सुनवाई करने पर आरोपी शुऐब कप्तान के यहां पहुंच गया और कोई कार्रवाई नहीं होने दे रहा है। आरोप है कि शुऐब रोजाना उनको धमकाता है। पलायन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उधर, आरोपी शुऐब का कहना है कि पलायन जैसी कोई बात नहीं है। दूसरे पक्ष के लोग घर में लेटे हैं। सबकुछ थाना पुलिस करा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img