Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

गृह क्लेश से तंग महिला बच्चों समेत यमुुना में कूदने पहुंची

  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या करने से पहले बचा लिया

जनवाणी संवाददाता |

सरसावा: गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला अपने तीन बच्चों को साथ लेकर यमुना नदी में आत्महत्या करने के लिए कूदने पहुंच गई। गनीमत रहा कि महिला को पुलिस ने यमुना नदी में कूदने से बचा लिया। पुलिस ने महिला के पति व ससुर को बुला फटकार लगाते हुए महिला को उनके साथ भेज दिया।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे थानाक्षेत्र के ग्राम हैदरपुर निवासी माया पत्नी देशराज उर्फ छांगा अपनी 12 साल की बेटी वंदना, 8 वर्षीय गुंजन व 6 वर्षीय बेटे कृष्णा को साथ लेकर रोते हुए शाहजहांपुर पुलिस चौकी के समीप यमुना नदी के पास पहुंच गई। उसने आत्महत्या करने की ठान रखी थी। वह बच्चों संग कूदने वाली था कि किसी व्यक्ति ने महिला को देख लिया। इसकी सूचना तुरन्त चौकी ब्रजपाल सिंह को दी।

महिला द्वारा बच्चों के साथ आत्महत्या करने की खबर लगते ही आनन-फानन में चौकी इंचार्ज पुलिसकर्मियों को साथ लेकर यमुना नदी के ब्रिज पर पहुंचे, जहां महिला अपने तीनों बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिस ने उन्हें बचा लिया। पुलिस महिला व तीनों बच्चों को अपने साथ चौकी ले आई, जहां महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति देशराज अपने पिता के कहने पर उसके साथ मारपीट करता है, जिससे तंग आकर वह आज यमुना नदी में आत्महत्या करने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने महिला से जानकारी ले महिला के पति व ससुर को भी चौकी पर बुला लिया। पुलिस ने महिला के पति व ससुर को डांट फटकार लगाते महिला की लिखित सहमति पर उसे उसके पति के साथ भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img