Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

PM Modi Birthday: पीएम मोदी को जन्मदिन पर राष्ट्र के शीर्ष नेताओं की शुभकामनाएं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने दो हफ्ते तक चलने वाले सेवा पखवाड़े का एलान किया है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता देशभर के 1000 जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। इसके साथ ही 75 शहरों में ‘नमो दौड़’ का भी आयोजन होगा। पार्टी ने पौधरोपण और जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रमों की भी तैयारी की है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं, केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा नेताओं के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राधाकृष्णन ने मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ और देश की सेवा में समर्पित संपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।’

इस बीच रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रेत की कलाकृति बनाई। उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके यह रेत कला बनाई गई है।

बरसी शुभकामनाओं की बौछार

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, ‘देश में जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ है, गरीबों के जीवन में जो बदलाव आया है वो प्रधानमंत्री मोदी की देन है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा, उनके कार्यकाल में ही ये संभव है।’

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रधानमंत्री मोदी के लिए अरदास हुई। हमने यही विनती की है कि परमात्मा प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु दें, उन्हें काम करने का इसी तरह जज्बा दें। आज हम उनके योगदान के लिए अरदास कर रहे हैं।’

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘मेरा सौभाग्य है कि पिछले 8 साल से मैं प्रधानमंत्री मोदी की टीम का सदस्य हूं। उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले से मेरा उन्हें जानने का सौभाग्य है। आज हमारे पांच गुरुद्वारा साहिब में प्रधानमंत्री मोदी के लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य के लिए अरदास हो रहा है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश सेवा में बहुत सारे और वर्षों की कामना करते हैं।’

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ’75 वर्ष का बेदाग, संवेदनशील और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सेवा के लिए लगाया। भगवान उन्हें दीर्घायु दें। इसी तरह जनता की सेवा में वे लगे रहें। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 27 पुरस्कार दिए गए हैं। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भारत का सौभाग्य है कि हमारे पास ऐसा निर्णायक, ईमानदार और संवेदनशील नेता है।’

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, ‘आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है, इसलिए हम यहां मरघट हनुमान मंदिर आए हैं, हमने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। भगवान उनपर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें और उन्हें और शक्ति प्रदान करें।’

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘मैं देशवासियों और ओडिशावासियों की ओर से महाप्रभु जगन्नाथ से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। उनके नेतृत्व ने वैश्विक स्तर पर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी दूरदर्शिता, राजनीतिक इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व से देश को लाभ हुआ है। मैं उन्हें जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।’

कांग्रेस नेताओं ने जन्मदिन पर बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।’ ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...

Delhi News: दिल्ली के नरेला में जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके...
spot_imgspot_img