Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

हाजिरी लगाए दिल…सरोज का रिश्ता का ट्रेलर लांच

  • मवाना की ढिकौली की पुरानी दौलत की हवेली में हुई थी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, 16 सितम्बर को पर्दे में दिखेगी फिल्म
  • मवाना के देव चौहान को जाता है फिल्माने का श्रेय, मुंबई से मवाना पहुंचे थे फिल्मी सितारे

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: कपूर फिल्म्स एवं आईना प्रोडक्शन के बैनर तले नगर की ढिकौली मे बनी बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता को ट्रेलर लांच किये जाने के साथ गाना हाजिरी लगाए दिल, प्यार छैन्दा, बईमान सी लगे एवं अजनबी हो गये गानों को सुप्रसिद्ध गायकों ने अपनी सुरीले अंदाज मे जारी कर दिया है।

16 सितम्बर 2022 को रिलीज होने जा रही बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता में मवाना की ढिकौली में स्थित दौलत की हवेली के साथ गाजियाबाद एवं मुंबई की गयी शूटिंग का सीन भी दशार्ये गये है। इस फिल्म को लाने के लिए मवाना के देव चौहान की अहम् भूमिका दिलाए जाने पर बॉलीवुड फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक ने उनकी पीठ थपथपाई है।

28 18

बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की कहानी गांव में मसालों के बड़े व्यापारी अपनी इकलौती बेटी सरोज के रिश्ते को लेकर काफी आहत थे। बेटी मोटी होने की वजह लड़के पक्ष वाले रिश्ता करने से इंकार कर देते थे जोकि चिंता वाली बात सरोज के रिश्ते को लेकर होने लगी थी। पुरी फिल्म पारिवारिक है।

अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर है मुख्य किरदार

बॉलीवुड फिल्म सरोज के रिश्ते में अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर का फिल्म में आहम किरदार है। फिल्म में सना कपूर को मसाला व्यापारी की बेटी जोकि एक मोटी लड़की के रूप में दर्शाई गई है। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की बहन सना कपूर एवं टीवी एक्टर रणदीप राय ने सरोज के रिश्ते में हाजिरी लगाए दिल का गाना भी फरमाया है।

जिसको बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने गाया है। इसके अलावा अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले गायक मीका सिंह ने प्यार छैदा, जय मिश्रा ने बईमानसी लगे एवं सुप्रसिद्ध गायक डब्बू मलिक के बेटे अरमान मलिक ने अजनबी हो गये को अपने सुरीले अंदाज मे प्रस्तुत कर चार चांद लगा दिये हैं।

बॉलीवुड फिल्म को लाने में देव चौहान की भूमिका अहम्

मुंबई शहर से देहात क्षेत्र में फिल्म का दृश्य शूट करने के लिए काफी साल से फिल्मी सितारों से जुड़े मवाना के देव चौहान को मवाना के ढिकौली में बॉलीवुड सितारों को लाने की अहम् भूमिका सही है।

29 17

मेरठ जिले से करीब 25 किमी दूर स्थित मवाना कस्बा के गांव ढिकौली में स्थित पुरानी दौलत की हवेली में सरोज का रिश्ता से जुडे फिल्म दृश्य को तैयार किया गया है। देव चौहान ने बताया कि बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग के 60 प्रतिशत सीन ढिकौली, 30 प्रतिशत गाजियाबाद एवं दस प्रतिशत मुंबई से जुडे है।

डायरेक्टर अभिषेक ने सना कपूर संग किया फिल्म का ट्रेलर लांच

16 सितम्बर को रिलीज की जा रही बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता का मुंबई में फिल्म डायरेक्टर अभिषेक आदि ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता एवं अभिनेत्री के साथ मिलकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। कहा कि पुरी फिल्म पारिवारिक है। फिल्म का ट्रेलर एवं गाना लांच होने पर उनके चेहरे पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

मवाना में सांड की आंख की भी हुई शूटिंग

मवाना के देव चौहान ने जनवाणी संवाददाता से विशेष बात करते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग बड़े स्तर पर कराई जा चुकी है, लेकिन सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधि से लेकर स्थानीय नेता उनका प्रोत्साहन बढ़ाने के आगे नहीं आ रहे है।

31 15

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने फिल्मी दुनिया से जुड़े युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए नोएडा में फिल्मी इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दिया है तो वही स्थानीय एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ख्याति को लाने वाले युवा देव चौहान को दरकिनार करने में लगे हैं उन्होंने बताया कि मवाना नगर में मुंबई से जुड़े फिल्मी दुनिया के सितारों से मिलकर मवाना में बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता, सांड की आंख आदि समेत पांच फिल्मों को शूटिंग कराई है जिसका फिल्माने का श्रेय देव चौहान को जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img