- एसटीएफ ने तीन ओर आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों को भेजा जेल
जनवाणी संवाददाता |
कंकरखेड़ा: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में एसटीएफ ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। दरअसल, पेपर लीक करने में ट्रांसपोर्ट के तीन कर्मियों की भूमिका प्रकाश में आई। एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के पास दूसरी पाली का पेपर बरामद हुआ। आरोपियों के मोबाइल से पेपर लिखकर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। शुक्रवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसटीएफ प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को यूपी पुलिस की परीक्षा थी। लेकिन, परीक्षा से एक दिन पहले दूसरी पाली का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद एसटीएफ आरोपियों की धरपकड़ में शुरू हो गई थी। पेपर लीक के मामले में पुलिस ने अब तक उत्तर प्रदेश से 54 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले मुख्य तीन आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

