Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों को बचाना होगा: मेयर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम द्वारा महानगर में चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आज जीपीओ रोड के डिवाडडर पर मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज सहित अनेक अधिकारियों और पार्षद ने पौधारोपण किया।

शासन से निगम को आठ हजार का लक्ष्य दिया गया है लेकिन नगर निगम ने महानगर में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि यदि पर्यावरण संतुलन को बनाये रखना है तो वृक्षों को बचाना होगा और पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाना होगा। नगर निगम द्वारा ‘‘वृक्ष महोत्सव’’ के अंतर्गत आज जीपीओ रोड स्थित डिवाइडर और रायवाला स्थित निगम के उद्यान में करीब आठ हजार पौधों का रोपण किया गया।

23 12

मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज, अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, स्मार्ट सिटी के कंपनी सचिव शंकर तायल, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, साहित्यकार डॉ.वीरेन्द्र आज़म, क्षेत्रीय पार्षद राजीव सहित अनेक अधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों ने डिवाइडर पर पौधारोपण किया।

यहां गुलाब, चांदनी, यू फोरबिया, थीमेड़ा ट्रायंड्रा (लालघास) व कोना कारपस प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। जबकि रायवाला उद्यान में नीम, पीपल, बड़, जामुन व बोतल ब्रुश प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। यहां क्षेत्रीय पार्षद वीरसेन जैन, पूर्व पार्षद मनोज जैन, सुनील बंसल, राधेश्याम नारंग आदि ने भी पौधारोपण किया।

मेयर डॉ.अजय कुमार सिंह ने बताया कि 17 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाये जा रहे वृक्ष महोत्सव के अंर्तगत नगर निगम द्वारा आज करीब आठ हजार पौधे लगाए गए हैं। इससे पहले बेहट रोड स्थित एबीसी सेंटर के निकट मियावाकि तकनीक से करीब तीन हजार पौधे लगाए गए थे, इसे हम और बढ़ाने वाले है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम को आठ हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष नगर निगम ने महानगर में करीब 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य अपने लिए निर्धारित किया है। यदि पर्यावरण संतुलन को बनाये रखना है तो वृक्षों को बचाना होगा और पौधारोपण को अभियान के रुप में आगे बढ़ाना होगा। मेयर ने बताया कि शहरी वन क्षेत्र में और पौधे लगाये जायेंगे और नक्षत्र वाटिका आदि बनायी जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img