Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

मतदाता सूचियों के अंतिम परीक्षण का दो दिवसीय अभियान शुरू

  • जिलाधिकारी ने बूथों पर पहुंचकर लिया अभियान का जायजा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को वोट देने का अधिकार हासिल करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। इसके लिए प्रदेश के साथ ही जनपद में दो दिवसीय मतदाता सूची परीक्षण अभियान का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों और फोर्स के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए बूथों पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में शनिवार को दो दिवसीय मतदाता सूची परीक्षण अभियान मैं हूं ना का शुभारंभ जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने किया। इस दौरान आयोग के निर्देशन में जनपद के सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ मतदाता सूचियों के साथ पहुंचे और वोट कटने से परेशान लोगों का वोट बनवाने में उनकी मदद की।

शनिवार सवेरे डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पोलिंग बूथों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च किया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने उन संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां पिछले चुनाव हंगामा और मारपीट की घटना घटित हुई थी। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने स्थानीय लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए माहौल को परखने का प्रयास किया।

डीएम ने कहा कि सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार से चुनाव के दिन माहौल खराब किया गया, तो ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। गड़बड़ी करने वालों को बख्शेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक मतदान कराना और सुरक्षित वातावरण देना ही पुलिस प्रशासन का पहला प्रयास है। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने एसएसपी के साथ कई बूथों का निरीक्षण करते हुए वहां पर मैं हूं ना अभियान के तहत बीएलओ की उपस्थिति को भी परखा और लोगों को दो दिवसीय अभियान के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 9 मार्च और 10 मार्च को हर मतदान केंद्र के बूथ पर प्राप्त 11 बजे से 2 बजे तक बीएलओ मतदाता सूचियों के साथ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता अपने वोट सूची में चैक कर सकते हैं, यदि किसी का नाम नहीं है तो वो बीएलओ को मौके पर ही फार्म 6 भरवाकर दे सकता है, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जायेगा। किसी भी मतदाता की वोट नहीं काटी जाएगी, अगर वह गलती से कट गई तो इन दो दिनों में ऐसे मतदाता को वोट का अधिकार देने के लिए नाम सूची में दर्ज कराया जायेगा।

यह अंतिम अवसर है। इसके बाद मतदाता सूची को फाइनल कर दिया जायेगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चैहान भी मौजूद रहे। डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण से पहले मीनाक्षी चैक पर पैरा मिलिट्री फोर्स को ब्रीफ किया और इसके बाद मीनाक्षी चैक से खालापार, खारदवाला, प्रेमपुरी, शामली रोड आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा का विश्वास दिलाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के शक के बाद सरकार का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई​ दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की...

Meerut News: दुबई में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: सरधना के रार्धना गांव निवासी विवेक...
spot_imgspot_img