Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में दिल्ली और हरिद्वार के दो ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाकर ठगी करने वाली ट्रैवल एजेंसी के डायरेक्टर को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने जनकपुरी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आंध्र प्रदेश के यात्रियों से इन्होंने फर्जी रजिस्ट्रेशन थमा कर दो लाख तैंतीस हजार रुपए ठग लिए थे। उधर महाराष्ट्र के यात्रियों के साथ इसी तरह की ठगी के मामले में पुलिस ने हरिद्वार से एक ट्रेवल एजेंट को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली ऋषिकेश में मुक्कावली साई भ्रमर मधुरिया निवासी श्रीनिवासा नगर बैंक कालोनी विजयवाडा आंध्र प्रदेश की ओर से वित्तीय मंगलवार को तहरीर दी गई की हम कुल 11 लोग ने चार धाम यात्रा के लिए लीजेंड इंडिया हालिडेज, 823 जैना टावर, 2 डिस्ट्रिक्ट सेंटर जनकपुरी दिल्ली से आनलाइन पैकेज बुक किया था। जिस संबंध में हमारे द्वारा कंपनी कर्मचारी कुमकुम वर्मा और डायरेक्टर ऋषि राज से फोन के माध्यम से बात हुई। जिसमें उनके द्वारा विश्वास दिलाया गया कि हमें चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन एवं ठहरने आदि की व्यवस्था करके देंगे।

जिसके एवज में उक्त लोगों द्वारा हमसे दो लाख तैंतीस हजार रुपए लिए गए। इन्होंने हमसे वादा किया कि हमें चार धाम का 25 मई 2024 से 30 मई 2024 के बीच का रजिस्ट्रेशन करके देंगे। मंगलवार को इनके बताएं अनुसार आज हम लोगों को कुमकुम वर्मा द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पीडीएफ दे दिए गए। जब हमने ऋषिकेश में जाकर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दिखाया तो हमें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि उक्त रजिस्ट्रेशन फर्जी बनाए गए हैं।

उक्त रजिस्ट्रेशन वास्तविक एक जून 2024 से 10 जून 2024 के बीच में है। उक्त ट्रैवल एजेंसी के द्वारा हमसे धोखाधड़ी करके लाखों रुपए ठग लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में उपरोक्त ट्रैवल एजेंसी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी ट्रैवल एजेंसी के डायरेक्टर ऋषि राज पुत्र सुरेश कुमार निवासी के 10 गली नंबर 13 कृष्णा पार्क दिल्ली को आज जनकपुरी नई दिल्ली से गिरफ्तार किया लिया गया है।

वहीं दूसरी और कोतवाली पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्रेशन के नाम पर यात्रियों से 1.65 लाख ठगी का मामला दर्ज करते हुए आरोपी ट्रैवल एजेंट को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। ऋषिकेश क्षेत्र में स्थित रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों और वाहनो की चैकिंग के दौरान महाराष्ट्र से आये यात्रियों के 30 सदस्यीय दल के आनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने पर उनके आनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाये गये। जिनमें तिथियों में कूटरचना कर उन्हें बदला गया था।

जिसके सम्बंध में दल के साथ आये यात्री सागर नेमिनाब मगड़म, निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र ने हरिद्वार की कोनार्क ट्रैवल्स एजेन्सी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि ट्रैवल एजेंसी के कर्मचार अभि द्वारा उन्हें दो धाम दर्शन के लिये व्हाटशएप पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन की पीडीएफ उपलब्ध करायी गयी थी, ऋषिकेश आकर जानकारी मिली कि उनके द्वारा फर्जी तरीके से हमारे आनलाइन रजिस्ट्रेशन बनाया गया था। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी ट्रैवल एजेंट अंकुश पुत्र पूर्ण चंद निवासी टिबड़ी रानीपुर मोड़ हरिद्वार को गुरुवार के रोज गिरफ्तार कर लिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img