Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में अफसरशाही बेलगाम: राहुल भारती

  • मरीजों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं, बदहाल हैं स्वास्थ्य सेवाएं

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। सहारनपुर की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर पिलखनी मेडिकल कालेज का निरीक्षण करें तो पता चल जाएगा।

राहुल भारती ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि महामारी के इस दौर में अफसर केवल कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। आम जनता परेशान हैं। मरीजों के साथ अन्याय हो रहा है। उनका प्रापर इलाज नहीं हो रहा है। पिलखनी मेडिकल कालेज में सर्वाधिक मौतें हो रही हैं। अब तो आलम ये है कि यहां पर सैकड़ों बेड खाली पड़े हैं। लोगों का मेडिकल कालेज से भरोसा उठ गया है।

इन्हीं लापरवाहियों के नाते मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य मारतोलिया का तबादला किया गया। लेकिन हालात अब भी सुधरे नहीं हैं। राहुल ने कहा कि जिन प्राइवेट अस्पतालों में कोविड मरीजों को इलाज के लिए दाखिल किया गया है, उनके परिजन खून के आंसू रो रहे हैं। दिल्ली रोड बी ब्रोस अस्पताल में तो चिकित्सक कोरोना मरीजों को झांक कर भी नहीं देख रहे। यहां आक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। हरिद्वार के एक आक्सीजन सप्लायर के कई सिलेंडर इस अस्पताल के संचालकों ने दबा रखे हैं।

डीएम तक से शिकायत की गई पर हुआ कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के घर तक दवा किट उपलब्ध कराने का दावा हवाई है। ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भले ही पत्रकारों के लिए अलग से काउंटर खोल कर वैक्सीन लगाने के आदेश दिए हों किंतु सहारनपुर में ऐसा कुछ नहीं है। फ्रंट पर आकर जनता के बीच सही सूचना देने वाले पत्रकारों की उपेक्षा हो रही है।

उन्होंने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यह सरकार चौथे स्तंभ पर भी हमलावर है। डुमरियागंज में एक पत्रकार को अधिकारियों के इशारे पर हाल ही में पीटा गया। कई पत्रकारों की हत्याएं हो चुकी हैं। अब तो जेल में भी गैंगवार हो रहा है। उन्होंने कहा कि योगी जी अगर सहारनपुर आ रहे हैं तो एक बार उन्हें पांवधोई नदी जरूर जाना चाहिेए। निगम अफसरों ने यहां करोड़ो ंका वारा-न्यारा कर दिया पर नदी की दुर्दशा किसी से नहीं छुपाी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img