Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए केन्द्रीय मंत्री बने मददगार

  • अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुआ था युवक
  • मंत्री ने मौके पर दिलाया फस्ट ऐड, एम्बुलेंस से कराया अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए एक व्यक्ति के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान मददगार साबित हुए। केन्द्रीय मंत्री ने घायल व्यक्ति को न केवल फस्ट ऐड दिलवाया, बल्कि एम्बुलेंस को बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति ने मंत्री का शुक्रिया अदा किया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान शुक्रवार की देर रात्रि में चरथावल से वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। रास्ते में डा. संजीव बालियान को एक युवक घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला, तो केन्द्रीय मंत्री ने अपनी गाड़ी रूकवा ली और उसे मौके पर ही फस्ट ऐड दिलवाया।

डा. संजीव बालियान ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से मौके पर ही एम्बुलेंस को बुलवाया व घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुआ था और रात्रि होने की वजह से उसे कोई मदद नहीं मिल पा रही थी, ऐसे में केन्द्रीय राज्यमंत्री का काफिला उसके लिए फरिश्ता बनकर आया और उसकी मदद की।

बता दें कि डा. संजीव बालियान द्वारा पूर्व में भी दुर्घटना में घायल लोगों की मदद की जा चुकी है।

यदि उनके काफिले के दौरान कोई घायल नजर आता है, तो वह अपनी गाड़ी रूकवाकर उसकी मदद करते हैं। कुछ दिन पूर्व मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हुई सडक दुर्घटना में भी मंत्री द्वारा मदद की गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img