Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

यूपी बीटेक काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने राज्य में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी बीटेक काउंसलिंग 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

यूपी बीटेक काउंसलिंग का शेड्यूल के अनुसार 25 जुलाई से 05 अगस्त दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण कर शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड पूरा करना होगा। फिर 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 13 अगस्त को रात 11:59 बजे के बीच ऑनलाइन विकल्प भरना और लॉक करना होगा। वहीं, पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 14 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

सीट आवंटन के बाद, स्टूडेंट्स के पास आवश्यक भुगतान करके अपनी सीट कन्फर्म करने के लिए 16 अगस्त, 2023 तक का समय होगा। इस समय सीमा के दौरान, उम्मीदवार अपनी पसंद के मुताबिक अपनी आवंटित सीटों को फ्रीज या फ्लोट करने का ऑप्शन चुन सकते हैं।

बता दें कि यूपी बीटेक काउंसलिंग सात राउंड में होगी। काउंसलिंग राउंड 02, 03, 04, 05, 06 और 07 के लिए यूपी बीटेक काउंसलिंग पंजीकरण क्रमशः 17 अगस्त, 21 अगस्त, 27 अगस्त, 29 अगस्त, 01 सितंबर और 06 सितंबर को शुरू होंगे। पांचवां राउंड पाठ्यक्रमों की आंतरिक स्लाइडिंग के लिए होगा, जबकि अंतिम दो राउंड सरकारी संस्थानों के लिए विशेष राउंड होंगे।

राउंड 3 तक के फ्रीज उम्मीदवारों के लिए, आवंटित संस्थान में 24 अगस्त, 2023 से 25 अगस्त, 2023 तक फिजिकल रिपोर्टिंग जरूरी है। इस रिपोर्टिंग आवश्यकता का पालन करना जरूरी है। रिपोर्ट न करने पर आवंटित सीट रद्द मानी जाएगी और किसी भी कारण से कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।

  • बी.टेक काउंसलिंग 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान करें।

  • अपना जेईई (मेन) एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।

  • अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • अपना पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img