Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा विभिन्न समसामयिक विषयों पर आपसी विचार विमर्श किया गया।

आज वह यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

04 8

रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के केदारनाथ कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। योगी का दो दिवसीय कार्यक्रम है। वह केदारनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे। तैयारियों को लेकर अधिकांश अधिकारियों केदारनाथ पहुंच गए हैं।

बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे।

इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img