Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का भव्य आगाज, PM Modi ने किया उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) की भव्य शुरुआत हो गई है। इस आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद रहे। यह ट्रेड शो प्रदेश के उद्यमियों और उत्पादों को एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा।

अंत्योदय का आदर्श और यूपी का वैश्विक मंच

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन हो रहा है, जिन्होंने अंत्योदय यानी समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के कल्याण का सिद्धांत दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज इसी मॉडल पर दुनिया को विकास की एक नई दिशा दे रहा है।

“मुझे खुशी है कि इस मेले में 2,200 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार रूस कंट्री पार्टनर है, जिससे भारत-रूस की साझेदारी और मजबूत होगी।

गुणवत्ता और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की क्षमता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार चिप से लेकर जहाज तक हर चीज भारत में बनाना चाहती है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है, लेकिन उनसे यह अपेक्षा है कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। “देशवासियों को अब स्वदेशी उत्पादों में श्रेष्ठता नजर आ रही है। यही आत्मनिर्भर भारत का रास्ता है,”

भारत की मैन्युफैक्चरिंग हब

पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत में जितने भी मोबाइल फोन बनते हैं, उनमें से 55% उत्तर प्रदेश में बनते हैं। जल्द ही ग्रेटर नोएडा के पास सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है, जिससे यूपी भारत की टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भरता में बड़ी भूमिका निभाएगा।

डिफेंस सेक्टर में भी यूपी की भूमिका अहम

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सेनाएं अब स्वदेशी रक्षा उपकरण चाहती हैं, और सरकार का लक्ष्य है कि पुर्जे-पुर्जे पर “Made in India” की छाप हो। इसके लिए एक मजबूत डिफेंस इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

नई जीएसटी व्यवस्था से व्यापार को राहत

मोदी ने बताया कि हाल ही में GST प्रणाली में नेक्स्ट जेनरेशन सुधार किए गए हैं, जिससे MSMEs को लाभ होगा। अब 1,000 रुपये की शर्ट पर टैक्स सिर्फ 35 रुपये रह गया है, जो पहले 117 रुपये तक था।

“यूपी में निवेश कीजिए, मैन्युफैक्चर कीजिए

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत को आमंत्रित करते हुए कहा “उत्तर प्रदेश में निवेश कीजिए, यहां मैन्युफैक्चर कीजिए। यहां लाखों MSMEs का नेटवर्क है, उसका सामर्थ्य इस्तेमाल कीजिए। यूपी सरकार और भारत सरकार, दोनों आपके साथ खड़ी हैं।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img