Sunday, October 18, 2026
- Advertisement -

Kriti Sanon: कृति सेनन के विज्ञापन पर मचा बवाल, ज्वैलरी ब्रांड ने सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कृति सेनन के रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बढ़ने के बाद मेकर्स ने इसे सभी मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। हाल ही में रिलीज हुए इस विज्ञापन में कृति के लुक और कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया गया।

विवाद के बीच बुधवार को ज्वैलरी ब्रांड ने विज्ञापन वापस लेते हुए एक बयान जारी किया। ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है। विज्ञापन का उद्देश्य पूरे परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाना था, जिसमें पालतू जानवरों को भी परिवार का हिस्सा मानते हुए शामिल किया गया था।

ब्रांड ने कहा कि अगर विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो ऐसा करना उसका उद्देश्य नहीं था। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है।

विज्ञापन में कृति के लुक पर हुआ विवाद

जिस विज्ञापन को अब हटा दिया गया है, उसमें कृति सेनन रक्षाबंधन मनाती नजर आई थीं। उन्होंने केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज पहना था। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने उनके पहनावे पर सवाल उठाए और अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि अभिनेता और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी कृति के लुक की आलोचना की।

कंगना रनौत ने भी साधा निशाना

कृति के कपड़ों को लेकर हो रही आलोचना के बीच कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग फैशन विकल्पों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि इतने विकल्प होने के बावजूद रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसा पहनावा क्यों चुना गया। कंगना ने अपनी पोस्ट में कृति के स्टाइलिंग विकल्पों पर भी सवाल उठाया।

दो दिन बाद कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी

लगातार हो रही आलोचना के बीच कृति सेनन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें इंसान दिल से मानता है।

कृति ने रक्षाबंधन को प्यार और सुरक्षा का रिश्ता बताते हुए कहा कि वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार में यह प्यार और प्रार्थना उनके कुत्तों तक भी पहुंचती है, क्योंकि वे भी परिवार का हिस्सा हैं।

कृति ने उठाए महिलाओं की पसंद से जुड़े सवाल

कृति ने अपनी पोस्ट में महिलाओं की पसंद और पहनावे को लेकर तीन सवाल भी उठाए। उन्होंने पूछा कि महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि समय के साथ पारंपरिक फैशन में बदलाव आने के बावजूद किसी महिला के संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों आंका जाता है। कृति ने कहा कि संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, उसके पहनावे या नेकलाइन में नहीं।

राहुल गांधी ने किया कृति का समर्थन

कृति के बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अभिनेत्री का समर्थन किया। उन्होंने कृति की पोस्ट को री-शेयर करते हुए कहा कि महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किए जाने का विरोध किया।

आखिर क्यों ट्रोल हुईं कृति सेनन?

विवाद की शुरुआत एक ज्वैलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन से हुई। विज्ञापन में कृति सेनन त्योहार मनाती दिखाई दी थीं, लेकिन उनके रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई। देखते ही देखते विज्ञापन और अभिनेत्री के पहनावे को लेकर बहस तेज हो गई। लगातार बढ़ते विवाद के बीच अब ज्वैलरी ब्रांड ने विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी के सभी बेसिक शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, हाईकोर्ट सख्त

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग...
spot_imgspot_img