जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के कम अपोजिट विद्यालय किशनपुर में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश अनुसार एवं जिला समन्वयक समग्र शिक्षा लियाकत अली एवं खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रशांत कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ। 100 मीटर दौड़ में वर्णिका प्रथम, आफरीन द्वितीय, काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

