जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: गुरुवार को नगर के रमा जैन कन्या महाविद्यालय और राजकीय विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से लड़ने और स्वयं की रक्षा कर आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए गए। नजीबाबाद सीओ गजेंद्र पाल सिंह एवं मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी अधिकारी कृष्णा दहिया, अनीता, अंजलि, राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनामिका यादव, अजय यादव, तनवीर खान तथा छात्रों ने मिशन शक्ति की जानकारी दी। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अगर किसी भी छात्रा को कोई परेशानी हो तो डायल-112 या फिर 1090 डायल करें।

