Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर भीषण जाम में रेंगते रहे वाहन

  • अब जाम लगना हाइवे पर हो गई आम बात

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: अधिकारी चाहें तमाम दावे कर लें, लेकिन हर रोज एनएच-58 पर जाम लगना आम बात हो गई है। वाहनों के दबाव के कारण रविवार को एनएच-58 पर लंबा जाम लगा रहा। सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे। दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी, इसके अलावा शहर में भी कई जगह जाम लगा। उधर, कंकरखेड़ा में रविवार को नेशनल हाइवे पर कंकरखेड़ा से परतापुर तक जाम लग गया, लेकिन पुलिस कही नहीं दिखाई दी। जाम में फंसे लोग पुलिस को कोसते हुए नजर आए।

खड़ौली हाइवे पर पुलिस चौकी हैं, यहां पर बाइक और साइकिल सवार डिवाइडर को क्रास करते हैं, जिसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग जाती हैं। जब तक बाइक व साइकिल सवार डिवाइडर से अनाधिकृत तरीके से वाहनों को चढ़ाते और उतारते हैं, इतने समय में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती हैं। जो रविवार को लंबे जाम में तब्दील हो गई। खड़ौली में ये सब घंटों तक चलता रहा, लेकिन पुलिस की नींद नहीं टूटी।

14

ठीक सामने पुलिस चौकी हैं, लेकिन उनको जाम लगते हुए दिखाई नहीं दिया। यहां तो सिर्फ पुलिस चौकी वसूली करने के लिए बनाई गयी हैं। ट्रकों से वसूली में पुलिस कर्मी मशगूल हैं, लेकिन जाम को खुलवाने में नहीं। दरअसल, जो दूरी 10 मिनट में तय होती थी, उसे पार करने के लिए घंटों लग गए। जाम में फंसे राहगीरों के पसीने छूट गए। वहीं, दूसरी ओर हाइवे पर बन अवैध कट भी जाम का कारण बनते हैं।

लोकल क्षेत्रवासी गलत दिशा से अपने वाहनों को लेकर जाते है। हाइवे पर जिटोली फ्लाईओवर से लेकर सरधना फ्लाईओवर तक जाम लगा रहा। राहगीरों ने जाम से निकलने के लिए खुद ही मोर्चा संभाला। एनएच-58 पर रविवार को भयंकर जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए नजर आए। हाइवे पर परतापुर से लेकर दादरी तक 16 किमी के दायरे में जगह-जगह जाम देखने को मिला।

जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी में जूझना पड़ा। रविवार और शनिवार को जाम अक्सर हाइवे पर रहता है। हाइवे पर इस जाम से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई भी पॉलिसी तैयार नहीं की है। उधर, टोल पर भी दिन भर जाम लगे रहने के कारण हालात विकट देखे गए। वाहनों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है।

15 1

इस इजाफा होने के कारण हाइवे पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम की समस्या जगह-जगह उत्पन हो रही है। इस जाम की समस्या से निपटने के लिए अभी तक न तो टोल प्रबंधन ने कोई प्लान तैयार किया है और न ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस प्लान की ओर कोई काम कर रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हालात बेकाबू हो जाएंगे।

यहां आए दिन लगा रहता है भयंकर जाम

टोल प्लाजा पर अमूमन छुट्टियों में जाम रहता है। इसके बाद दुल्हैड़ा चुंगी के कट पर जाम अक्सर लग जाता है। खड़ौली के पास जाम लगता है। कैलाशी हॉस्पिटल के अवैध कट पर भयंकर जाम आए दिन रहने लगा है। जो समस्याएं बढ़ा रहा है। मोदीपुरम फ्लाईओवर पर तो अब जाम लगा ही रहता है।

क्योंकि अत्यधिक वाहनों के निकलने और आसपास के स्थानीय नागरिकों का आना-जाना भी यहां अक्सर रहता है। जिसके चलते भयंकर जाम लग जाता है। ऐसे में कई बार अधिकारियों से इस बारे में शिकायतें भी की गई, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बाइकर्स लगा रहे एनएच-58 पर जाम

रविवार को दिनभर हाइवे पर जाम की स्थिति रही। यह जाम लगभग पांच किमी से 10 किमी तक की दूरी तक रहा। इसमें फंसने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर जाम को देखकर कोई भी प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए। दिन भर ऐसे ही लोगों को परेशानी रही।

अवैध कट बन रहे परेशानी बाइपास पर अवैध रूप से खुले कट परेशानी खड़ी कर रहे हे। इन कटों को बंद नही किया गया। एनएचएआई द्वारा इन कटों को बंद कर दिया जाए तो शायद जाम से छुटकारा मिल जाए, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। टोलवे कम्पनी से लेकर एनएचएआई की टीम सिर्फ कागजों पर ही बात कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img