Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, एसपी पर मारपीट का आरोप लगाया

जनवाणी ब्यूरो |

प्रतापगढ़: शिवगढ़ ब्लॉक की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा के रानीगंज विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा ने डीएम कैंप कार्यालय में धरने पर बैठ गए।

उन्हें मनाने के लिए एडीएम गए लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद पहुंचे एसपी आकाश तोमर से उनकी नोकझोंक हो गई। विधायक ने एसपी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए खुद के कपड़े फाड़कर डीएम आवास के सामने सड़क पर लेट गए। उनके समर्थकों ने भी पुलिस और प्रशासन विरोधी नारे लगाए।

बीजेपी विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा का वीडियो सामने आया है जिसमें वह प्रतापगढ़ एसपी आकाश ताेमर पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।

वीडियो में ओझा फटा कुर्ता दिखाते और सड़क पर लेटे नज़र आ रहे हैं। बतौर खबर, विधायक धीरज ओझा मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाकर धरने पर बैठे थे, इसी बीच एसपी व उनकी झड़प हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img