Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

नाली विवाद को लेकर ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

तितावी: थाना क्षेत्र के गांव खेड़ीदूधारी में नाली विवाद को लेकर हुए विवाद में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में मेरठ भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मौके पर मामले की जानकारी ली तथा हत्यारोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के चचेरे भाई अंजुल देशवाल ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी अर्जुन, इन्दर पुत्रगण देवेन्द्र आज प्रातः अपने घर के सामने प्लाट का भराव कर रहे थे। इसी दौरान प्लाट के सामने से जा रहे नाले में भी मिट्टी का भराव हो गया। जिसका गांववालों ने विरोध किया तथा प्रधान विनोद को मामले की जानकारी दी।

जानकारी मिलने पर विनोद अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और नाले का भराव करने का विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। बताया गया कि इसी दौरान विनोद पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके चलते गोली लगने से अर्जुन व उसका भाई इन्दर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

58 17 e1609083677494
फाइल फोटो

अर्जुन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलैंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जहां इन्दर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। बता दें कि अर्जुन कूकड़ा बलाॅक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात था। आज रविवार का अवकाश होने के चलते अर्जुन घर पर ही था।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ राममोहन शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन देते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीर को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

अंजुल पुत्र राजबीर राठी ने विनोद पुत्र महेन्द्र, सुमित, कपिल, आदित्य पुत्रगण विनोद निवासी खेडीदूधाधारी, प्रविन्द्र पुत्र रणपाल निवासी खेडीदूधाधारी व विरेन्द्र उर्फ बिल्लू पुत्र वेदसिंह निवासी पीनना को नामजद करते हुए तितावी थाने में मामला दर्ज कराया है। अंशुल ने तहरीर में बताया कि उक्त लोगों ने फावड़े से हमला करने के साथ रायफल से फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

नाले विवाद को लेकर दो माह पूर्व हुई थी पंचायत

खेड़ी दूधाधारी में नाले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। जिसको लेकर गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया था। पंचायत में यह फैसला लिया गया था कि नाले का भराव नहीं किया जाएगा जिसके चलते नाला ज्यो का त्यों पड़ा था। 25 दिसम्बर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक बार फिर नाले को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते एक युवक को जान गंवानी पड़ी।

थानाध्यक्ष व दरोगा लाइन हाजिर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खेडी दूधाधारी मामले में लापरवाही बरतने पर तितावी थानाध्यक्ष कपिल देव व हल्का इंचार्ज कुमेर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया तथा कपिल देव के स्थान पर राजेन्द्र वशिष्ठ को तितावी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img