जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। हाल ही में विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया था।
जिसके तहत उन्होंने अब तक 11 करोड़ से अधिक रुपये जुटाकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। अनुष्का शर्मा ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है। साथ ही फैंस का आभार जताया है कि ऐसा करने में सभी ने उनकी मदद की और वे इस लक्ष्य को पार कर पाए।
Truly amazed and humbled by the spirit of solidarity that you all have shown. We are proud to announce that we have raised more than our initial target and it will go a long way to save lives. Thank you for your overwhelming support in helping the people of India. pic.twitter.com/yqi2Qfjvry
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) May 14, 2021
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दो करोड़ के डोनेशन के साथ इस कैंपेन की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत में कोविड राहत के लिए 7 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।
अनुष्का और विराट की जोड़ी ने #InThisTogether की शुरुआत ‘क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो’ के साथ मिलकर की थी, जो एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सात मई को ये अभियान शुरू किया था। अब 11 करोड़ से ऊपर धनराशि जुटाने के बाद दोनों ने योगदान देने वाले सभी को धन्यवाद किया है।
Our hearts are filled with gratitude after witnessing the kind of help we have received from you. Thank you once again 🙏🏻 Jai Hind 🇮🇳 #InThisTogether #ActNow #OxygenForEveryone #TogetherWeCan #SocialForGood@actgrants @ketto pic.twitter.com/8SzoWHHtal
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) May 14, 2021
अनुष्का ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है! कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपये जुटाए जा चुके हैं। वहीं एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे वास्तव में हैरान और साथ ही खुश भी हूं।
हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने शुरुआती लक्ष्य से अधिक जुटाए हैं और यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होगा। जय हिंद।’
वहीं इससे पहले विराट कोहली ने यह घोषणा की थी कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वायरस के खिलाफ जंग में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
भारत को अभी हमारी सबसे अधिक सहायता की जरूरत है। हमने इस विश्वास के साथ धन जुटाने का बीड़ा उठाया है हम जरूरतमंद लोगों के लिये पर्याप्त धन जुटा सके। हमें विश्वास है कि लोग अपने देशवासियों की मदद के लिये आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और हम इससे पार पाने में सफल रहेंगे।’’

