- 126 रोगियों का किया नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल बिजनौर द्वारा ग्राम धर्मपुरा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 126 रोगियों का चिकित्सा परीक्षण एवं परामर्श किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की बिमारियों जैसे त्वचा रोग, ज्वर, कास, श्वास, यकृत एवं स्त्री रोगों से संबंधी विकार, जोड़ोे से संबंधित बीमारियों का परीक्षण तथा चिकित्सा परामर्श के साथ तीन दिन के लिये नि:शुल्क औषधियों का भी वितरण किया गया।
विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य/अस्पताल अधीक्षक वैद्य संदीप अग्रवाल ने बताया शिविर में आए रोगियों को मुख्य रूप से पंचकर्म के द्वारा चिकित्सा के बारे में अवगत कराया गया। कॉलेज के चैयरमेन अमित गोयल के अनुसार पंचकर्म आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक मुख्य अंग है जो आज अब विश्व में विख्यात हो रहा है अत: अधिक से अधिक रोगियों को इसका लाभ लेना चाहिए।
उन्होने बताया कि विवेक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल पंचकर्म विशेषज्ञों द्वारा समस्त प्रकार की पंचकर्म चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ डा.नृपेन्द्र कुमार, डा.तनु, डा.प्रदीप, बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र/छात्राऐ तथा हॉस्पिटल स्टाफ गौरव कुमार, रवि कुमार एवं अन्य सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस शिविर को सफल बनाने में मंसाराम एवं राहुल का विशेष सहयोग रहा।

