Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

वृद्धावस्था में भी रह सकते हैं स्वस्थ


नीतू गुप्ता

वृद्धावस्था प्रकृति का अटूट नियम है। प्राय: हर इंसान को इस अवस्था से गुजरना पड़ता है। यदि इस अवस्था का स्वागत किया जाए तो आप इस अवस्था में होने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं। इस हेतु हमें कुछ नियमों का पालन बचपन से ही करना चाहिए। जो लोग बचपन से नियमबद्ध चलते हैं, वे अपना बुढ़ापा अन्य लोगों से बेहतर व्यतीत करते हैं।
युवावस्था में नियमों का पालन सहजता से किया जा सकता है जो वृद्धावस्था में करना मुश्किल होता है, क्योंकि वृद्धावस्था में शरीर उतना चुस्त नहीं रहता। फिर भी कुछ नियमों को अपनाया जाए तो वृद्धावस्था में भी स्वस्थ रहा जा सकता है।

व्यायाम

व्यायाम और योग से शरीर में दृढ़ता आती है। वृद्धावस्था में थोड़ा चलना, प्राणायाम, शारीरिक क्रियाएं, हल्के आसन  और सूर्य नमस्कार  शरीर को चुस्त रखते हैं और शरीर दिन भर तरोताजा रहता है। वृद्धावस्था में अधिक नर्म बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। इससे कमर झुक जाती है। तख्त पर या कॉयर के गद्दों पर सोना चाहिए। वृद्धावस्था में अधिक झुक कर बैठने या काम करने से मेरूदंड झुक जाता है और पेट अंदर की तरफ धंस जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि अधिक झुक कर न बैठें और न ही अधिक झुक कर अधिक देर तक काम करें।

आंख, नाक की रक्षा

आंखों की सफाई के लिए गुलाब जल आंखों में डालें या त्रिफला भिगोकर प्रात: उस पानी को निथार कर पानी से आंखें धोएं। अधिक तेज प्रकाश में बाहर न निकलें। सूर्य की ओर न देखें। कम रोशनी में पढ़ाई न करें। इन सबसे आंखों की तकलीफ बढ़ती है। आखों को समय समय पर टेस्ट करवाते रहें और सही नम्बर का चश्मा लगाएं। अपने चश्मे को सप्ताह में एक बार साबुन के झाग से धोएं और शीशे को साफ रखें ताकि साफ दिखाई देने में परेशानी न हो।
नाक ही सिर का द्वार है। नाक से ही मस्तिष्क के सभी रोगों की शुद्धि होती है। नाक बन्द होने की स्थिति में डॉक्टर से जांच करवायें या हल्के गर्म पानी में चुटकी भर नमक  डाल कर हथेली में पानी लें और ल?बी सांस लेकर खींचें। इस प्रक्रि या से नाक में फंसा गंद निकल जाएगा और नाक साफ हो जाएगी। अधिक आंधी वाले मौसम में बाहर न निकलें।

दांतों की रक्षा और जीभ की सफाई  

दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रात: उठने के बाद और रात के खाने के बाद दांतों की सफाई करनी चाहिए। वृद्धावस्था में अधिकतर लोगों के नकली दांत होते हैं। उन लोगों को हर खाने के बाद दांत निकाल कर उन्हें साफ करना चाहिए। रात को सोने से पहले दांतों को किसी सुरक्षित डिब्बी में रखना चाहिए। दांतों की उचित सफाई से दुर्गन्ध दूर होती है और मन प्रसन्न रहता है। दांतों की सफाई के साथ साथ जीभ की सफाई जरूर करनी चाहिए। इससे भोजन में रूचि बढ़ती है। यदि जीभ पर मैल जमा हो तो खाने को मन नहीं करता।

शरीर की सफाई 

हर आयु में शरीर की सफाई करना बहुत आवश्यक होता है। मौसम अनुसार स्नान करें। गर्मी में ताजे पानी से प्रतिदिन नहाएं और सर्दी में गुनगुने पानी से स्नान करें। अधिक सर्दी होने पर एक दिन छोड़कर नहाएं। जिस दिन आप स्नान नहीं करना चाहते, उस दिन गीले तौलिए से अपने शरीर को पोंछ कर धुले वस्त्र पहनें ताकि शरीर में ताजगी बनी रहे और मन भी प्रसन्न रहे। प्रतिदिन स्नान से खुजली, थकान, पसीना आदि दूर होते हैं। वृद्धावस्था में बहुत रगड़ कर स्नान न करें। इससे शरीर को कष्ट पहुंचता है।

मालिश

मालिश से त्वचा में रक्त का प्रवाह ठीक  रहता है और शुष्क त्वचा नार्मल बनी रहती है पर इस बात का ध्यान रखें कि मालिश हल्के हाथों से करें या करवाएं। त्वचा शुष्क होने की स्थिति में तेल की मालिश उचित रहती है। नियमित मालिश से झुर्रियां कम पड़ती हैं, आयु बढ़ती है, नींद अच्छी आती है और त्वचा मजबूत बनती है। सिर और पांव के तलुवों की मालिश करते रहना चाहिए।

मल त्याग 

वृद्धावस्था में कब्ज की शिकायत अक्सर रहती है क्योंकि वृद्धावस्था में खाना भी कम खाया जाता है और आंतों की क्रियाशक्ति भी कमजोर हो जाती है, इस कारण मल त्याग करने की इच्छा नहीं रहती। वृद्धास्था में जब भी मल मूत्र की इच्छा हो, उसे दबाएं नहीं। उन वेगों को जबरदस्ती रोकने से कई प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं। वृद्धावस्था में रात्रि में गर्म दूध पिएं और नाश्ते में दलिए का सेवन करें। हरी सब्जियां खाएं। सलाद कद्दूकस कर खाएं ताकि शरीर को रेशेदार भोजन मिलता रहे। दोपहर के भोजन के एक घंटे बाद ईसबगोल का छिलका पानी के साथ लें। इससे मल आसानी से त्यागा जा सकता है। रात्रि में खाने के एक घंटे बाद गुनगुना पिएं।

वस्त्रों की सफाई

प्रतिदिन साफ वस्त्र धारण करें। मौसम को ध्यान में रखते हुए वस्त्र पहनें। गर्मी में सूती खुले वस्त्र पहनें। सर्दियों में गर्म वस्त्र पहनें। बाहर निकलते समय उचित वस्त्र और चप्पल जूते पहन कर निकलें। साफ वस्त्र पहनने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर में चुस्ती भी बनी रहती है।

नींद

इस आयु तक पहुंचते पहुंचते नींद कम हो जाती है क्योंकि इस आयु में शरीर अधिक काम नहीं कर पाता और दिन में अधिक आराम के कारण रात्रि में नींद अच्छी नहीं आती। ऐसे में थोड़ा बहुत काम करते रहें। दिन में सोयें नहीं ताकि रात में सो सकें।

विश्राम

इस अवस्था में शरीर उतना सक्रि य नहीं रहता। थोड़ा काम करने के बाद शरीर को आराम की जरूरत महसूस होती है। वृद्धावस्था में जो काम करें, शांति से करें। जल्दी न करें जिससे अधिक थकान कम न हो। शरीर को सक्रि य रखें। विश्राम अधिक समय तक न करें। थोड़ा थोड़ा विश्राम शरीर को एनर्जी देता है।

 


%E0%A4%AB%E0%A5%80%E0%A4%9A%E0%A4%B0 %E0%A4%A1%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95 Dainik Janwani

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img